![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220607-WA0101.jpg)
कन्नौज
हार्ट अटैक से मौत , उपचार के लिए ले जाते समय तोड़ा दम , मचा कोहराम
अवनीश कुमार तिवारी
कन्नौज। नादेमउ कस्बा मे हार्ड अटैक पड़ने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना लगते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही कस्बा के कई लोग एकत्रित हो गए। कस्बा के लोगों का तांता लग गया। पत्नी व पुत्र सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल है। कस्बा निवासी अरुणेश प्रताप उम्र 60 वर्ष पुत्र रामपाल हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वृद्ध खाना पीना खाकर घर में लेटे हुए थे। शौचालय जाते समय अचानक सीने में तेज दर्द होने लगा। दर्द बढ़ने से घर के लोग उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर वृद्ध ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया।