![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221227-WA0031.jpg)
सर्दी लगने से अधेड़ की मौत , मचा कोहराम
✍️, कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज । शीतकालीन सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। तेज सर्दी होने से सर्दी लगने से अधेड़ ने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोगों का तांता लग गया। वही उसकी सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी। कन्नौज के खढनी चौकी क्षेत्र के गांव रूर निवासी किसान ऋषि पाल जोशी उम्र 26 वर्ष शीतलहर सर्दी से मौत हुई। किसान सोमवार देर शाम तक खेत मे पानी लगाए हुए थे। खेत में पानी लगा कर घर आई किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते शीत लहर सर्दी से अधेड़ ने दम तोड़ दिया। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के 5 बच्चे हैं। पक्का आवास ना होने से टीन सीट में रहने को मजबूर है परिवार। खेती किसानी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी बच्चों सहित घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है ।सूचना लगते ही गांव के लोगों का तांता लग गया वहीं इसकी सूचना ग्राम प्रधान दिनेश पाल व क्षेत्रीय लेखपाल विक्रम सिंह को दी।