आज़मगढ़:पोखरे पर गए युवक की डूबने से मौत

सेमरवल गांव में गुरुवार की भोर में छठ पूजा क लिए पोखरे पर गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घर न पहुंचने पर परिजनो ने तलाश की। गांव के लोगों ने तीन घंटे बाद पोखरे से शव को निकाला। युवक की मौत के बाद से परिवार में मचा कोहराम ।
सेमरवल गांव निवासी 20 वर्षीय रविन्द्र सरोज पुत्र जनार्दन छठ पर पर गावं के पोखरा पर बने घाट पर गया था। महिलाए व्रत के कार्याक्रम में लग गई। रविन्द्र अपने कुछ साथियां के साथ पोखरे में नहाने लगा। वह बाहर से पोखरे में कूदा इसकेबाद उपर नहीं आया। छठ का कार्यक्रम समाप्त होने पर लोग घर चले गए। रविन्द्र के घर न पहुंचने पर लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव में कुछ पता नहीं चला। एक व्यक्ति ने बताया कि वह पोखरे में नहाते समय से बाहर नहीं आया था। गांव के लोगों ने रविनद्र की पोखरे में तलाश शुरू की। तीन घंटे बाद उका शव मिला। रविन्द्र सरोज छह भाइयों में छोटा था। घटना के बाद से परिवार के लोग रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਯਾਦਗਾਰੀ ਹੋ ਨਿਬੜਿਆ ਪੀ.ਆਈ.ਟੀ. ਕਾਲਜ ਦਾ ਸਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ “ਉਮੰਗ-2021”ਵਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦੇਵਾਗੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਹੂਲਤਾਂ-ਸ: ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਵਾਇਸ ਚਾਂਸਲਰ

Fri Nov 12 , 2021
ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ/ ਮੋਗਾ ( ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ)11 ਨਵੰਬਰ (ਰਾਜਵੀਰ)-ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਅਦਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ ਤਕਨਾਲੋਜੀ ਜੀ.ਟੀ.ਬੀ.ਗੜ੍ਹ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਮਿਤ ਕੁਮਾਰ ਮਨੋਚਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਸਲਾਨਾ ਸਮਾਗਮ “ਉਮੰਗ -2021” ਯਾਦਗਾਰੀ ਹੋ ਨਿਬੜਿਆ।ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਵਾਇਸ […]

You May Like

Breaking News

advertisement