![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220207-WA0076.jpg)
लता मंगेशकर की निधन, राष्ट्र की क्षति,,,,,,, इंतखाब आलम
अररिया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं आल इंडिया पोलिंग बूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्तेखाब आलम ने लता मंगेशकर जी के निधन को राष्ट्र की क्षति बताया है।
इन्होंने कहा आदरणीय लता मंगेशकर जी राष्ट्र की एक मजबूत धरोहर थी जिनके जाने का ग़म सम्पूर्ण भारत को महसूस हुआ।
इन्होंने कहा आज का दिन ऐसा है कि ऐ मेरे वतन के लोगो ज़रा आंख में भर लो पानी एक हिन्दी देशभक्ति गीत है जिसे कवि प्रदीप जी ने लिखा था और उनका आज ही जन्मदिन भी है जो एक संयोग है,जिसे 1962 के चीनी आक्रमण के समय मारे गए भारतीय सैनिकों को समर्पित था। यह गीत तब मशहूर हुआ जब लता मंगेशकर ने इसे नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में गाया था।
श्री आलम ने कहा चीन से हुए युद्ध के बाद 27 जनवरी 1963 में डेल्ही नेशनल स्टेडियम में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दिया था जिसे सुनने के बाद नेहरु जी की ऑंखें भर आई थी।
इन्होंने कहा कि आज राष्ट्र कवि प्रदीप जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए आदरणीय लता मंगेशकर जी पार्थिव शरीर पर श्रद्धा के सुमन अर्पित करते श्रद्धांजलि देता हूं।