बढ़ी गलन और ठंडक से छात्रा की मौत , मचा कोहराम

बढ़ी गलन और ठंडक से छात्रा की मौत , मचा कोहराम
✍ कन्नौज रिपोर्टर प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज। घना कोहरा गलन और सर्द हवाओं से ठंडक अपनी चरम पर है। बढ़ रही गलन से लोग परेशान हैं। सर्दी लगने से छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। कन्नौज सदर के गांव फगुआ भट्टा निवासी छात्रा प्रांशी सिंह उम्र 14 वर्ष पुत्री तहार सिंह कुशवाह कि अधिक गलन और ठंडक होने से मौत हो गई। प्रांसी 2 दिन पहले सर्दी लगने से बुखार आ गया। घर के लोगों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। कक्षा सात की छात्रा थी। भाई बहनों में सबसे छोटी थी। गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। शीतलहर सर्दी से छात्र की जान चली । घर परिवार में कोहराम मच गया घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनुष्य अपने कर्मों का फल स्वयं प्राप्त करता है

Mon Jan 9 , 2023
मनुष्य अपने कर्मों का फल स्वयं प्राप्त करता है ✍️कन्नौज। मिरगावां मृत्यु लोक में कर्म प्रभावी है। किये गए कर्म के परिणाम को अवश्य भोगना होगा। उक्त विचार खिवराज पुरवा में हो रही कथा के चौथे दिन सोमवार को सत्संग चर्चा के दौरान आचार्य मुनीन्द्र द्विवेदी ने ब्यक्त किये। गढ़िया […]

You May Like

Breaking News

advertisement