राम मंदिर चढ़ावे की चोरी पर गरजी बहस, आध्यात्मिक दर्पण के मेगा लाइव शो में उठे जवाबदेही के सवाल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल द्वारा रविवार को लायंस विद्या मंदिर, सिविल लाइंस, बरेली में “हे राम! राम मंदिर चढ़ावे की चोरी – सबकी अपनी-अपनी थ्योरी” विषय पर प्रथम आउटडोर एक घंटे के मेगा लाइव शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले, आस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल के संपादक-इन-चीफ आशीष जौहरी ने किया। उन्होंने सभी पैनलिस्टों के साथ निष्पक्ष एवं तथ्यपरक चर्चा का संचालन करते हुए विभिन्न पहलुओं पर सवाल उठाए।
मुख्य पैनल में कांग्रेस पार्टी से के. बी. त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी से राजेश अग्रवाल एवं मयंक शुक्ला ‘मोंटी’, भारतीय जनता पार्टी से अतुल कपूर, राजनीतिक विशेषज्ञ अंकुर सक्सेना, पंजाबी सभा महिला इकाई की अध्यक्ष मनीषा आहूजा, श्री शिरडी साई मंदिर के महंत सुशील पाठक तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना ने अपने-अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने विषय के विभिन्न पहलुओं पर अपने तर्क प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में श्रीमती सुमन रानी, लायंस विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती वैशाली जौहरी, नीति सिंह, अन्तेश, आभा सक्सेना, दीपाली सक्सेना तथा राजीव पाठक, यथार्थ सिंह, रोहित राकेश, सचिन श्याम भारतीय, सौरभ सिंह चौहान, अंकित सक्सेना, अभिषेक सिंह, मयंक गुप्ता, आशीष सक्सेना, प्रदीप सक्सेना आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंत में आध्यात्मिक गुरु डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सभी पैनलिस्टों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित अतिथियों ने इस तरह के सार्थक और तथ्यपरक संवाद को समाज के लिए आवश्यक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।
अंत में संपादक-इन-चीफ आशीष जौहरी ने सभी अतिथियों, दर्शकों, पत्रकार बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आध्यात्मिक दर्पण आगे भी आस्था, समाज और राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर निष्पक्ष एवं जनहितकारी संवाद आयोजित करता रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चुनाव हेतु बूथ मजबूती के लिए कैंट विधानसभा में संगठन सृजन अभियान के तहत जनसंपर्क जारी

Tue Jul 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज बरखा रानी की फुहार के बीच कैंट विधानसभा के नवादा शेखान, कटरा चांद खां, चख महमूद एवं मोहन तालाब आदि में संगठन सृजन अभियान के तहत जनसंपर्क किया गया और बूथों पर नए बूथ अध्यक्ष बनाए […]

You May Like

Breaking News

advertisement