देहरादून: 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति मिली केन्द्र सरकार से,

सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु कुल 13 निर्भया हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिये मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधायें उपलब्ध होंगी। 50 बेड के ये निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथोरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, एवं रूद्रप्रयाग में बनाये जायेंगे। इसके लिये लगभग 48 करोड की धनराशि की भी मंजूरी प्रदान की गई है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने दिया त्याग पत्र, शासन ने मंजूर किया,

Fri Jul 28 , 2023
सागर मलिक रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल का पद से त्यागपत्र,शासन ने स्वीकार कर जिलाधिकारी को नियुक्त किया विहित अधिकारी, नगर आयुक्त डीएम के आदेश पर करेंगे नैत्यिक कर्तव्यों का पालन,25 जुलाई को बोर्ड बैठक में कुछ पार्षदों के अभद्र व्यवहार से आहत हो किया था सीएम से […]

You May Like

Breaking News

advertisement