देहरादून: नाबालिग लड़की को भागा कर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,

वी वी न्यूज

देहरादून। नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को थाना नेहरुकोलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 25 सितंबर को वादी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना दी की उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष को सागर कश्यप पुत्र मनोहर कश्यप निवासी देशी गांव मोथरोवाला भागा कर ले गया है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मुकदमा अपराध सख्या 382/2023 धारा 363 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बरामद कर अभियुक्त सागर कश्यप पुत्र मनोहर कश्यप निवासी देशी गांव मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 354 ए/ 366ए आईपीसी व 7/8 पॉक्सो अधिनियम की वृद्धि की गई। पीड़िता को आवश्यक कार्यवाही करने के बाद इसके परिजनों के सुपुर्द किया गया तथा अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी प्रभारी चौकी बायपास देहरादून, उप निरीक्षक स्मृति रावत, पुलिस कांस्टेबल हेमन्ती बहुगुणा शामिल थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया,

Thu Sep 28 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून। दून पुलिस ने चोरी की घटना का 06 घन्टे मे खुलासा करते हुये एक शातिर, आदतन चोर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने अभियुक्त के पास से चोरी के जेवरात व नगदी शत-प्रतिशत बरामद कर ली हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार […]

You May Like

Breaking News

advertisement