देहरादून: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस विधायक का पुतला दहन,

वी वी न्यूज

देहरादून। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट का नारेबाजी के साथ पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियो की सभा को सम्बोधित करते हुये महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा की कांग्रेस के विधायक द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति जो अपमान जनक टिप्पणी कही है, वह कांग्रेस के विधायक और कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देती। इस प्रकार की टिप्पणी का भारतीय जनता पार्टी कड़ा विरोध करती है। ऐसे विधायक को जिन्होंने अपनी गरिमामई पद को धूमिल किया, उनको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही जिस प्रकार कांग्रेस के विधायक के द्वारा सरकारी कर्मचारी को उसके घर पर जाकर धमकाने की कोशिश की साथ ही उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया, उसके लिए उस पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, महानगर मंत्री युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल, तरुण जैन, आशीष शर्मा, राजेश बडोनी, रंजीत सेमवाल, अक्षत जैन, सूरज, विपिन खंडूरी, प्रीतम शाह, वैशाली बंसल, तरुण चमोली, शशांक गोसाई, सचिन, नितिन मिश्रा, चंद्र सागर उनियाल, प्रियांशु थापा, आकाश सिंह, रिशु चौरसिया, सुषमा कुकरेती आदि कार्यकर्ता उपस्थि

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवम राजपूत बने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बीपीएसओ के उपाध्यक्ष

Tue Sep 19 , 2023
शिवम राजपूत बने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय बीपीएसओ के उपाध्यक्ष। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – गीतिका बंसल।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : आज भगवान परशुराम छात्र एवं युवा संगठन (बीपीएसओ) ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारणी मीटिंग रखी गई जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अध्यक्ष अरूण पंडित की अध्यक्षता मै शिवम राजपूत को […]

You May Like

Breaking News

advertisement