देहरादून: देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

देहरादून: देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार,
सागर मलिक

गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने की गेस्ट हाउस में आकस्मिक छापेमारी

गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे मैनेजर सहित 06 अभियुक्तों को मौके से किया गिरफ्तार

संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर पर चलाया जा रहा था अनैतिक देह व्यापार का धंधा

मौके से पुलिस को नगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद

एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिटदेहरादून

राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं/ युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाये जाने की सूचना एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट तथा कोतवाली नगर की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 02 पुरुष तथा 03 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

पूछताछ में होटल के मैनेजर द्वारा बताया गया कि उक्त गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली द्वारा लीज पर लिया गया है, उक्त गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यो की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं द्वारा अनैतिक देह व्यापार किया जाता है। उनके द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिला/युवती की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाया जाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है

नाम पता अभियुक्तगण-

1- तापस शाहू पुत्र स्व० सीताराम शाहू नि०- ग्राम शांतडा, पो०-जस्कगरी, थाना- रामनगर, तह०- कान्तई जिला-ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल, उम्र-31 वर्ष

2- कमलेश साहनी पुत्र कतलाल साहनी निवासी- रागवा पो०- कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार, उम्र 22 वर्ष

3- निक्का देवी पत्नी कमलवीर साहनी निवासी ग्राम रागवा पो० कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, विहार, उम्र 24 वर्ष

4- संजीत कुमार पुत्र गंगोरी प्रसाद ग्रा०- कमलवीधा, पो०-बुन्दावन, थाना- अररिया, तह०- अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार उम्र-43 वर्ष

5- गुल्ली देवी पत्नी विन्देश्वर साहनी निवासी ग्राम सुहागपुर चौक, थाना प्लासी, जिला अरिया, विहार, उम्र 40 वर्ष हाल- सी ब्लॉक कालोनी निकट काली मन्दिर, रायपुर, देहरादून

6- मनु गुरंग पुत्री भीम बहादुर गुरंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल थाना जयगांव जिला आलीपुर द्वारा हाल प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश का कहर जारी: राजधानी में बारिश का कहर, दून पुलिस अलर्ट मोड़ पर

Mon Jun 30 , 2025
बारिश का कहर जारी: राजधानी में बारिश का कहर, दून पुलिस अलर्ट मोड़ पर,सागर मलिक देर रात्रि से लगातार हो रही भारी बरसात की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून हर स्थिति की स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग आज आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों समय से पहुंचे अपने परीक्षा केंद्र, इसे सुनिश्चित […]

You May Like

Breaking News

advertisement