देहरादून: डॉ बलबीर सिंह जी की 49 वी बरसी मनाई,

वी वी न्यूज

पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के उप कुलपति प्रोफेसर अरविंद जी की योग्य अगुवाई में डॉक्टर बलबीर सिंह साहित्य केंद्र , देहरादून में डॉक्टर बलबीर सिंह जी का 49 वां बरसी समागम 2 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया गया, जिसमें श्री सुखमनी साहिब के पाठ के पश्चात भाई कवर पाल सिंह जी के जत्थे की ओर से गुरबाणी का भाव विभोर कीर्तन किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर दिलबर सिंह सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं पंजाब सरकार की ओर से सिंह सभा लहर के 150 साल स्थापना दिवस के विषय में खोज भरपूर विचार व्यक्त किए गए। उन्होंने बताया कि जिस समय श्री गुरु सिंह सभा लहर का आरंभ हुआ, उसे समय सिख सिद्धांतों एवं मर्यादा की दृष्टि से सिखों में बहुत कमियां आ चुकी थी। इन कमियों को दूर करने हेतु सिंह सभा लहर ने योजनापद तरीके से कार्य किया एवं सिख पुनर जागृति हेतु सराहनीय कार्य किये। उनके पश्चात देहरादून की संगत की ओर से सरदार दविंदर सिंह बिंद्रा ने डॉक्टर बलबीर सिंह जी को श्रद्धा के फूल अर्पण किये।
उनके पश्चात सिख विश्वकोश विभाग के मुखी एवं मुख्य संपादक प्रोफेसर परमवीर सिंह जी द्वारा सिंह सभा लहर के‌ आरंभ, कार्य प्रणाली एवं योगदान आदि के बारे में कीमती तथ्य संगतो के समक्ष रखे गए। उन्होंने बताया कि सिंह सभा लहर के आरंभ तक जो सिखों में कमियां आ चुकी थी, उनका मुख्य कारण खालसा राज की समाप्ति के पश्चात अंग्रेजों द्वारा इस्तेमाल की गई विशेष नीति थी।
इस अवसर पर इंचार्ज डॉक्टर कुलविंदर सिंह की ओर से स्टेज का संचालन किया गया। इस प्रोग्राम में प्रोफेसर हरवीर सिंह रंधावा, प्रोफेसर पुरुषोत्तम सिंह, डॉक्टर कश्मीर सिंह, सरदार अमरजीत सिंह भाटिया, डॉक्टर गोविल, जे एस ओबेरॉय, कवि अंबर खरबंदा, आनंद असीर, अरविंदर सिंह, परमिंदर सिंह, मनजीत कौर, डॉक्टर जतिंदर कौर आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: एनवल इंटर स्कूल हिंदी डिबेट कंपीटिशन अभिव्यक्ति 2023 आज,

Mon Oct 2 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में एनवल इंटर स्कूल हिन्दी डिबेट कम्पिटीशंस अभिव्यक्ति 2023 का आयोजन तीन अक्टूबर को प्रातः नौ बजे से किया जायेगा।यहां जानकारी देते हुए द हैरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्य डाक्टर अंजू त्यागी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पाइन हॉल स्कूल, शिवालिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement