देहरादून: बुजुर्ग दंपत्ति को दो दिन तक किया डिजिटल अरेस्ट, मुंबई पुलिस का एसपी बन कर ठगे 44 लाख

सागर मलिक

20 अप्रैल को उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। वह खुद को मुंबई पुलिस में एसपी बता रहा था। कहा कि उनके नाम से नरेश गोयल नाम के युवक ने बैंक खाता खोला है। यह युवक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संलिप्त है।

मुंबई पुलिस का एसपी बनकर बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 44 लाख रुपये ठग लिए गए। ठग ने डर दिखाकर उन्हें दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर साइबर थाने में शनिवार को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।अजबपुर निवासी सुनील कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले रहते हैं।

20 अप्रैल को उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। वह खुद को मुंबई पुलिस में एसपी बता रहा था। कहा कि उनके नाम से नरेश गोयल नाम के युवक ने बैंक खाता खोला है। यह युवक मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संलिप्त है। इसके खिलाफ मुंबई के कुलावा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने कहा कि नरेश के आदमी तुम्हारी निगरानी कर रहे हैं। मुंबई पुलिस के आदमी सिविल वर्दी में आपके घर के पास मौजूद हैं।

अगर बाहर जाओ तो मोबाइल फोन ऑन करके ही जाना। ताकि, फोन की लोकेशन मिलती रहे। इससे वे और उनकी पत्नी डर गए। 21 अप्रैल को आरोपी ने जमानत के नाम पर 10 लाख रुपये भेजने की बात कही। सुनील ने आरोपी के बताए खाते में पैसे डलवा दिए। बताया कि 22 अप्रैल को आरोपी ने चार लाख रुपये की मांग की। इस पर उन्होंने ये रुपये भी भेज दिए। बताया कि 23 अप्रैल को उन्होंने आरोपी के खाते में 30 लाख रुपये भेजे। आरोपी और अधिक पैसे भेजने की मांग कर रहा था। इस पर ठगी का अहसास हुआ। डीएसपी अंकुश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:आउटसोर्स कर्मियों से जुड़े फैसले के विरोध के बाद सीएस ने स्थिति स्पष्ट की

Mon Apr 28 , 2025
उत्तराखंड:आउटसोर्स कर्मियों से जुड़े फैसले के विरोध के बाद सीएस ने स्थिति स्पष्ट की,सागर मलिक *कार्यरत अस्थायी/आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर – मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने कहा, शासनादेश का आशय भविष्य में रिक्त होने वाले पदों से है* देहरादून। आउटसोर्स, संविदा कर्मियों की भर्ती ओर रोक […]

You May Like

Breaking News

advertisement