देहरादून:प्रतिष्ठित डॉक्टर ने नहर में लगाई छलांग,पत्नी की मौत के बाद से तनाव में थे,

विकासनगर : शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर हंसराज अरोड़ा ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी। डॉक्टर अरोड़ा पिछले काफी समय से तनाव में थे। पत्नी की मौत के बाद से ही वह डिप्रेशन में रहने लगे थे। वह एक बार पहले भी शक्ति नहर में कूद चुके हैं। ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्‍टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया है। चिकित्सक शनिवार की देर रात करीब 12:00 बजे घर से अकेले शक्ति नगर पहुंचे।

पुल नंबर 1 और 2 के बीच में चिकित्सक ने शक्ति नहर में छलांग लगाई, जिसके बाद वह डूब कर लापता हो गए। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। जल पुलिस शक्ति नहर में डूब कर लापता हुए चिकित्सक की तलाश करती रही।

रविवार को खोजबीन के दौरान ढकरानी पावर हाउस इंटेक से डॉक्‍टर हंसराज अरोड़ा का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। जल पुलिस ने रविवार को तलाश शुरू की। साथ ही ढकरानी पावर हाउस कर्मियों को कोई शव दिखाई देने पर सूचना देने के लिए कहा।

पुलिस शव को तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच पावर हाउस कर्मियों ने इंटेक में शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकाला तो वह डॉक्‍टर हंसराज अरोड़ा का शव निकला।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: यमनोत्री हाईवे पर बनेगी दूसरी लंबी डबल लेन सुरंग, नासूर बने डाबरकोट भूस्खलन जोन से मिलेगी निजात,

Sun Sep 18 , 2022
उत्तरकाशी : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नासूर बने डाबरकोट भूस्खलन जोन से पार पाने के लिए डबल लेन सुरंग का निर्माण होगा। सड़क परिवहन मंत्रालय से चारधाम परियोजना की आलवेदर रोड के तहत तीन किलोमीटर सुरंग समरेखण की अनुमति मिल गई है। नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) ने प्रस्तावित सुरंग […]

You May Like

Breaking News

advertisement