देहरादून: कूड़ा बीनने वालों का जीवन सुधारेगी नमस्ते योजना, देहरादून नगर निगम ने की शुरुआत

देहरादून: कूड़ा बीनने वालों का जीवन सुधारेगी नमस्ते योजना, देहरादून नगर निगम ने की शुरुआत,
सागर मलिक

कूड़ा बीनने वालों का जीवन सुधारने के लिए नमस्ते योजना की शुरुआत की गई है। नमस्ते योजना का लाभ पहले सीवर कर्मचारियों और मैला ढोने वाले कर्मचारियों को दिया गया।

उत्तराखंड के रैगपिकर्स (कूड़ा बीनने वाले) के जीवन स्तर में सुधार के लिए राष्ट्रीय मशीनीकृत स्वच्छता पारिस्थितिकी तंत्र कार्य (नमस्ते) योजना का लाभ दिया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शहरी विकास विभाग ने देहरादून नगर निगम में इसकी शुरुआत कर दी है। इसके बाद प्रदेशभर में इसका लाभ दिया जाएगा।

नमस्ते योजना का लाभ पहले सीवर कर्मचारियों और मैला ढोने वाले कर्मचारियों को दिया गया। तीसरे चरण में अब रैगपिकर्स को इसका लाभ दिया जाएगा। इन सभी की पहचान करके निगम की तरफ से उन्हें आईडी कार्ड दिया जाएगा। पंजीकरण से उन्हें कानूनी रूप से सुरक्षा और अधिकार प्राप्त होंगे। उन्हें बेहतर आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

औपचारिक रूप से शहरीकरण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें शहरों में रहने और काम करने का अधिकार मिलेगा। उन्हें स्वच्छता कार्य के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण और उपकरण दिए जाएंगे, जिससे वे सुरक्षित और कुशल तरीके से काम कर सकें। कौशल विकास कार्यक्रम, स्वरोजगार के अवसर और वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे उनका सामाजिक-आर्थिक विकास हो सके,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक

Sat Apr 26 , 2025
उत्तराखंड: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक,सागर मलिक उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें वापस भेजा जाएगा। सीएम धामी ने उच्चस्तरीय बैठक कर संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। पहलगाम […]

You May Like

Breaking News

advertisement