देहरादून: मैं सरकारी अफसर हूं, उत्तराखंड में जमीन के नाम पर एक करोड़ की ठगी

देहरादून: मैं सरकारी अफसर हूं, उत्तराखंड में जमीन के नाम पर एक करोड़ की ठगी,
सागर मलिक

उत्तराखंड के राजपुर में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक ठग ने खुद को सरकारी अफसर बताकर एक करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी ने खुद को उत्तराखंड सरकार का बड़ा अफसर बताया।

उत्तराखंड शासन का बताया अधिकारी
पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर लटवाल निवासी जीएमएस रोड ने तहरीर दी कि वह देहरादून में भूमि की तलाश कर रहे थे। उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर विरेंद्र सिंह से हुई। विरेंद्र ने उन्हें दीपक शर्मा निवासी चन्द्रबनी देहरादून से मिलाया। दीपक ने बताया कि वह अपनी जमीन बेचना चाहता है। इसके बाद दीपक ने उनकी मुलाकात राकेश मिश्रा से कराई। दीपक ने बताया कि राकेश मिश्रा उनका सहयोगी है। दीपक शर्मा ने खुद को उत्तराखंड शासन में अधिकारी बताया।

जान से मारने की मिल रही धमकी
इसके बाद दीपक शर्मा और राकेश मिश्रा ने 21 नवंबर 2023 को उनके साथ चालंग परगना परवादून जिला देहरादून की एक जमीन का अनुबन्ध किया। इसकी एवज में उनसे एक करोड़ रुपये लिए गए। अनुबंध के अनुसार दोनों पक्षों में छह माह बाद विक्रय पत्र संपादित किया जाना था। छह माह बाद आरोपियों ने एक माह का समय और मांगा। जांच में पता चला कि जमीन उनकी नहीं थी। आरोपियों ने फर्जी अनंबंध पत्र तैयार किया था। आरोप है कि अब रकम मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने दीपक और राकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: श्री हरगोविंद साहब जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया

Fri Jun 13 , 2025
देहरादून: श्री हरगोविंद साहब जी का प्रकाश उत्सव मनाया गया,सागर मलिकगुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाज़ार देहरादून के तत्वाधान में मनाया गया श्रद्धापूर्वक साहिब श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के पश्चात भाई नरेंद्र सिंह […]

You May Like

advertisement