देहरादून: कोरोना और डेंगू के डबल अटैक ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की टेंशन,

देहरादून में कोरोना और डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। बुधवार को तीन नए कोरोना मरीज मिले जिनकी हालत स्थिर है। रानीपोखरी में डेंगू का एक नया मामला सामने आया है जिससे जिले में डेंगू के कुल मामले 90 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए अभियान तेज कर दिया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

1-दून में तीन नए कोरोना मरीज मिले
2-रानीपोखरी में डेंगू का एक नया केस
3-विभाग ने सतर्कता और स्वच्छता की अपील की

दून में कोरोना और डेंगू की दोहरी मार से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जब इन दोनों बीमारियों के नए मरीज सामने न आ रहे हों। बुधवार को जिले में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जबकि एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग ने लोगों से सतर्कता और स्वच्छता की अपील की गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 50, 60 और 80 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है और वे होम आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना के कुल 41 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। इनमें 33 देहरादून से, एक हरिद्वार से है। सात मरीज रिपोर्ट आने से पहले ही राज्य से बाहर चले गए। वर्तमान में चार एक्टिव केस हैं।

इनमें तीन होम आइसोलेशन में और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। इधर, रानीपोखरी क्षेत्र के एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 90 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 54 देहरादून और 36 अन्य स्थानों से हैं। फिलहाल डेंगू के 12 एक्टिव केस हैं। इनमें एक मरीज हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में और 11 मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम को लेकर विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को आशा और डेंगू वालंटियर टीम ने 14,333 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 44 स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 91,198 कंटेनरों की जांच में 53 कंटेनरों में लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और पानी जमा न होने दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: मैं सरकारी अफसर हूं, उत्तराखंड में जमीन के नाम पर एक करोड़ की ठगी

Fri Jun 13 , 2025
देहरादून: मैं सरकारी अफसर हूं, उत्तराखंड में जमीन के नाम पर एक करोड़ की ठगी,सागर मलिक उत्तराखंड के राजपुर में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक ठग ने खुद को सरकारी अफसर बताकर एक करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति […]

You May Like

advertisement