देहरादून: पहली बार रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस होगा दून का सुरक्षा घेरा, डीएम सविन बंसल

देहरादून: पहली बार रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस होगा दून का सुरक्षा घेरा, डीएम सविन बंसल,
सागर मलिक

देहरादून:रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम से बाहरी आक्रमण व अन्य आपातकालीन स्थिति में एक ही समय पर सभी संस्थानों से एक साथ कम्युनिकेशन हो सकेगा।

भारत-पाक के रिश्तों में आई खटास के बाद जिला प्रशासन ने दून के नागरिकों की सुरक्षा के लिए चक्रव्यूह तैयार किया। डीएम सविन बंसल ने सिविल व सैन्य अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों के साथ हाईलेवल बैठक कर सुरक्षा घेरे के लिए मास्टर प्लान तैयार किया। इसके तहत जिले में लंबी रेंज वाले इमरजेंसी सायरन तो लगेंगे ही, पहली बार आर्मी, पैरामिलिट्री वाइटल इंस्टॉलेशन यूनिट पर रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम लगाए जाएंगे।

बाहरी आक्रमण व अन्य आपातकालीन स्थिति में एक ही समय पर सभी संस्थानों से एक साथ कम्युनिकेशन हो सकेगा। रैपिड कम्युनिकेशन सिस्टम का अर्थ है त्वरित संचार प्रणाली, यह ऐसी प्रणाली है जो सूचनाओं को बहुत तेजी से और प्रभावी ढंग से प्रसारित करती है।

शहर को सेक्टरों में बांटकर जिम्मेदारी सौंपी
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता यूपीसीएल को चेतावनी दी कि बगैर अनुमति जिले में कहीं भी पावर शटडाउन न किया जाए। अधीक्षण अभियंता जल संस्थान व सीएफओ को फायर हाइड्रेंट की क्रियाशीलता की तीन दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पूरे शहर को सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में अधिकारी तैनात किए।

कालाबाजारी: गोदामों का ताला तोड़कर स्टॉक सीज किया जाए
डीएम ने निर्देशित किया कि जिले में राशन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व अन्य आवश्यक सेवाओं को निर्बाध रूप से सुचारू रखा जाए। संयुक्त निरीक्षण कर थोक विक्रेता दुकानों की नियमित रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कहा, किसी भी हाल में जमाखोरी और अनावश्यक स्टॉकिंग नहीं हो। स्पष्ट निर्देश दिए कि कालाबाजारी करने वालों पर तुरंत मुकदमा कर संदिग्ध गोदामों का ताला तोड़ स्टॉक सीज किया जाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ (ਸੋਢੇ ਵਾਲਾ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਫਲੋਰੈਂਸ ਨਾਈਟਿੰਗ ਗਿੱਲ ਦੇ ਜਨਮਦਿਨ ਨੂੰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਨਰਸਿੰਗ ਦਿਵਸ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਬੜੇ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ

Mon May 12 , 2025
ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ (ਸੋਢੇ ਵਾਲਾ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਫਲੋਰੈਂਸ ਨਾਈਟਿੰਗ ਗਿੱਲ ਦੇ ਜਨਮਦਿਨ ਨੂੰ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਨਰਸਿੰਗ ਦਿਵਸ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਬੜੇ ਧੂਮ ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ (ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ 12 ਮਈ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦ ਦਾਤਾ}= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਢੇਵਾਲਾ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਫਲੋਰੈਂਸ ਨਾਇਟਨਗੇਲ ਦੇ […]

You May Like

advertisement