गीता जयंती महोत्सव कमेटी जालंधर का प्रतिनिधिमंडल गीता कुंज ज्योतिसर पहुंचा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

स्वामी मुक्तानंद के सानिध्य में विधायक सुभाष सुधा ने प्रतिनिधि मंडल का किया अभिनंदन।
जालंधर गीता जयंती कमेटी के अध्यक्ष पंडित रवि शर्मा ने स्वामी मुक्तानंद , विधायक सुभाष सुधा, जज नीलम सांगला कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन छाबड़ा को भेंट की गीता व कैलेंडर की प्रतियां।

कुरुक्षेत्र 17 अकूतबर :- गीता जयंती महापर्व के उपलक्ष्य में जालंधर में 14 दिसंबर को निकाली जाने वाली 38 वीं गीता जयंती शोभायात्रा एवं गीता सम्मेलन के आयोजन से पूर्व गीता जयंती महोत्सव कमेटी जालंधर का एक प्रतिनिधिमंडल गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर पहुंचा और माथा टेका । इस मौके पर गीता कुंज ज्योतिसर मे स्वामी मुक्तानंद के सानिध्य में विधायक सुभाष सुधा ने जालंधर से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया किया । इससे पहले प्रतिनिधि मंडल ने उस स्थल पर नमन किया जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने प्रतिनिधिमंडल को ज्योतिसर की महिमा तथा कुरुक्षेत्र में होने वाले जयंती समारोह की जानकारी दी। गीता कुंज ज्योतिसर मे स्वामी मुक्तानंद तथा जज डॉ नीलिमा शांगला ने प्रतिनिधिमंडल को आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर गीता जयंती महोत्सव कमेटी जालंधर के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक श्रीमद्भागवत गीता योग रहस्य व गीता जयंती से संबंधित कैलेंडर की प्रतियां विधायक सुभाष सुधा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भेंट की। स्वामी मुक्तानंद तथा विधायक सुभाष सुधा ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों केवल कृष्ण शर्मा रवि शंकर शर्मा अध्यक्ष, अशोक शर्मा, प्रमोद मल्होत्रा, प्रवीण कोहली ,मोहनलाल शर्मा, अमित कोहली पत्रकार, गुलशन सब्बरवाल, सुमित कालिया ,हरीश शर्मा ,विजय सेठी, सुरेश अरोड़ा, कमलजीत मल्होत्रा वरिंद्र शर्मा, दविंदर चोपड़ा ,कपिल व अन्य सदस्यों को सम्मानित किया। स्वामी मुक्तानंद जो पिछले काफी समय से मौन व्रत पर हैं ने अपने लिखित संदेश में कमेटी के कार्यों की सराहना की और कहा कि हमें अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए, बुजुर्गों का सम्मान करना ही हमारी संस्कृति है। आज जरूरत है कि हम अपने ग्रंथों का ज्ञान फैलाएं। जज डॉक्टर नीलिमा शंगाला ने कहा कि कमेटी सराहनीय कार्य कर रही है ।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में हर वर्ष गीता जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है जिस पर देश जैसे हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं खुशी की बात है कि जालंधर हमें गीत जयंती शुरू करने से पहले ज्योतिसर की धरा पर नमन करने आ रही है 36 वर्षों से लगातार जालंधर में यह उत्सव मनाया जा रहा है इसके लिए आयोजक साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कमेटी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर गीता कुंज ज्योतिसर के संचालको की मांग पर उन्होंने ज्योतिसर के आसपास सफाई व्यवस्था करवाने के लिए तुरंत अधिकारियों को टेलीफोन पर आदेश दिए। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य रविंद्र सांगवान, सीएम विंडो के प्रभारी प्रदीप झांब व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। सुधा ने कहा कि क्षेत्र में गुलजारीलाल नंदा ,देवीदयाल नन्ना, डॉक्टर शांति शर्मा व अन्य महान हस्तियों ने शुरुआती दौर में गीता जयंती उत्सव को शुभ आरम्भ करवाने में अपना भरपूर सहयोग दिया। आज गीता जयंती का स्वरूप जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है,उन्हीं महान हस्तियों की ही देन है बुजुर्गों की देन है। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण धमीजा ने किया। ज्योतिसर मंदिर में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि इस वर्ष दिसंबर में गीता जयंती के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें कई नए कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने जालंधर से आए प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का भव्य स्वागत किया और सम्मानित किया। छाबड़ा ने गीता जयंती के उत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि गीता की जन्मस्थली ज्योतिसर में भव्य संग्रहालय स्थापित किया जा रहा है जो पूरे देश का यह पहला ऐसा संग्रहालय होगा जिसमें गीता के बारे विस्तृत जानकारी होगी। उत्सव कमेटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहा कि हम आभारी हैं उन धार्मिक संस्थाओं, महानुभावों तथा मंदिर कमेटियों के जो गीता जयंती शोभायात्रा में बढ़-चढक़र भाग लेकर इसे सफल बना रहे हैं। हर वर्ष गीता जयंती शोभायात्रा का स्वरूप भव्य से भव्यतम होता जा रहा है जिसके लिए पंजाब क्षेत्र से सहभागी बन रही संस्थाएं बधाई के पात्र हैं। उन्होंने 14 दिसम्बर को निकाली जा रही शोभायात्रा में सभी संस्थाओं से बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। रवि शर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की है गीता जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए उन्होंने स्वामी मुक्तानंद,विधायक सुभाष सुधा, डॉ नीलिमा सांगला, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा , कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण धमीजा के कार्यो की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि गीता जयंती वाले दिन धर्मक्षेत्र जालंधर में बड़े-बड़े संत-महात्माओं का आगमन हो रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़:टूर के नाम पर रामनाथ धनंजय स्मारक महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में हो रही लूट

Sun Oct 17 , 2021
टूर के नाम पर रामनाथ धनंजय स्मारक महिला पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में हो रही लूट विवेक जायसवाल की रिपोर्ट अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि अतरौलिया क्षेत्र में स्थित रामनाथ धनंजय स्मारक महिला पी जी कालेज में आज सुबह करीब 8 बजे टूर पर ले जाने को लेकर छात्रों में आक्रोश […]

You May Like

advertisement