प्रेरणा वृद्ध आश्रम में पहुंचे दिल्ली सरकार हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष राजेश गोयल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दिल्ली हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा ऐसा वृद्धाश्रम जीवन में कहीं नहीं देखा।
प्रेरणा वृद्ध आश्रम की खुशबू पहुंची दूर-दूर तक।

कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई : प्रेरणा वृद्ध आश्रम की खुशबू देश विदेश में दूर-दूर तक पहुंच चुकी है। दिल्ली सरकार में हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष राजेश गोयल भी प्रेरणा वृद्ध आश्रम की ख्याति सुनकर विशेष रूप से अपने कई साथियों के साथ वृद्धाश्रम को देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम प्रेरणा वृद्धाश्रम परिसर में स्थित शहीदी स्मारक पर देश के शहीदों को श्रद्धा पुष्प अर्पित किए और मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन किए। इसके उपरांत प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला एवं अन्य सदस्यों के साथ पूरे आश्रम का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धों से मुलाकात कर उनके साथ दिल की भावनाएं सांझा की और उनके बारे जानकारी प्राप्त की। वृद्धों की गाथा सुनकर राजेश गोयल जहां वह द्रवित एवं दुखी हुए, वहीं उसके साथ साथ उनकी सुरक्षा, सेवा और सम्मान देखकर अति प्रसन्न भी हुए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में वृद्धों के लिए इतना सुविधाजनक और सम्मानजनक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्रम के प्रबंध की भूरी भूरी प्रशंसा की और सम्मान के रूप में संस्थापक जय भगवान सिंगला को अंग वस्त्र डालकर उनका स्वागत किया और एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
प्रेरणा संस्था की ओर से जय भगवान सिंगला ने भी संस्था का अंग वस्त्र डालकर उनकी और उनके सभी साथियों का स्वागत किया। उस समय का नजारा देखने वाला था राजेश गोयल सब कुछ देख कर अभिभूत हो रहे थे और उन्होंने कहा कि मैंने इतना सुंदर वृद्धाश्रम अपने जीवन में पहले कहीं नहीं देखा। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया उनके चरण स्पर्श चाहिए। साथ ही साथ यह भी वादा किया कि वहां पर लगातार आते रहेंगे और यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों से मिलकर उनके साथ बैठकर उनके दुख सुख सांझा करेंगे। इस अवसर पर राजीव सान्याल, डा. विजय दत्त शर्मा, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, शकुंतला देवी, सुधा गुप्ता, सीता रानी, वीणा देवी, हरिकेश पपोसा, केशव मेहता, मधु मल्होत्रा, हरबंस कौर, मोनिका सिंगला व बलविंदर कौर इत्यादि भी मौजूद रहे। इसी अवसर पर जय भगवान सिंगला ने अपनी एक स्वरचित पुस्तक अलौकिक अनुभूतियां भी राजेश गोयल को भेंट स्वरूप दी।
प्रेरणा वृद्धाश्रम में अतिथियों का सम्मान करते हुए एवं दिल्ली सरकार में हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष राजेश गोयल को पुस्तक भेंट करते हुए जय भगवान सिंगला।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार जारी है नगर परिषद का अभियान : ममता शर्मा

Fri Jul 15 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 उपायुक्त के आदेशों के बाद दो दिन चलेगा मेला ग्राउंड में अभियान। डीएमसी ममता शर्मा ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण।300 कर्मचारियों को लगाया सफाई अभियान में। कुरुक्षेत्र 14 जुलाई : जिला नगर आयुक्त ममता शर्मा ने कहा कि शहर को […]

You May Like

Breaking News

advertisement