विधायकों का दिल्ली दौराः विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

नई दिल्ली, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 9 दिसंबर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में बुधवार को हरियाणा के विधायक लोकसभा की कार्यवाही देखेंगे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समेत बड़ी संख्या में मंत्री भी शामिल रहेंगे। विधायकों के दौरे से पहले मंगलवार को हरियाणा विधान सभा स्पीकर श्री हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वे लोक सभा भी गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरिवन्द्र कल्याण ने बताया कि विधायक संसद की कार्यवाही देखने के साथ-साथ नए-पुराने संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरे को लेकर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अनेक मंत्रियों व विधायकों से बातचीत की है। उन्होंने इस दौरे को लेकर उत्साह दिखाया है। उम्मीद है कि इस दौरे में हरियाणा विधान सभा के ज्यादातर जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें से कुछ विधायक आज ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरे से संसदीय कार्यप्रणाली को निकट से देखने का मौका मिलेगा, जो सभी के लिए बेहद उपयोगी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जूनियर रैडक्रास के संक्षेप में तीन आदर्श बनते है स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता : विनीत गाबा

Wed Dec 10 , 2025
कुरुक्षेत्र,अमित 9 दिसंबर : भारतीय रैडक्रॅास समिति हरियाणा राज्य शाखा की तरफ से गीता ज्ञानम संस्थानम में 5 दिवसीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर (लडक़ों) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा के 21 जिलों अम्बाला, चरखी दादरी, भिवानी गुरुग्राम, जीन्द, करनाल, कैथल, हिसार, रोहतक, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, रेवाडी, सोनीपत, […]

You May Like

advertisement