हरियाणा में भी खादी पर छूट देने की मांग

हरियाणा में भी खादी पर छूट देने की मांग।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

हरियाणा में भी राजस्थान की तर्ज पर मिले खादी उत्पादों पर छूट।

कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : राजस्थान सरकार द्वारा खादी को प्रोत्साहित करने के लिए दी गई छूट के बाद हरियाणा में भी खादी उत्पादों पर छूट देने की मांग तेज होने लगी है। खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के सचिव एवं संचालक सतपाल सैनी ने बताया कि वैसे तो सरकार द्वारा लोगों में खादी के प्रति आकर्षण बढ़ाने एवं खादी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन हरियाणा में भी अन्य राज्यों की भांति खादी उत्पादों पर छूट की मांग लम्बे समय से की जा रही है। उन्होंने बताया कि खादी उत्पादों पर छूट मिलने खादी संस्थान संचालकों के साथ साथ आम लोगों को भी खादी खरीदते समय काफी राहत मिलती है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य में उत्पादित खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत विशेष छूट देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह छूट 2 अक्टूबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक लागू रहेगी। राजस्थान सरकार ने 2023-24 के बजट में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में खादी पर 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी गई है। खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत छूट से प्रदेश में खादी का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ खादी संस्थाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा। सतपाल सैनी ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा में भी खादी पर छूट मिलनी चाहिए।
खादी ग्रामोद्योग संघ के सचिव एवं संचालक सतपाल सैनी जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रणम्य को प्रणाम पुस्तक का लोकार्पण 12 मार्च को प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित होगा लोकार्पण समारोह

Fri Mar 10 , 2023
प्रणम्य को प्रणाम पुस्तक का लोकार्पण 12 मार्च को प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित होगा लोकार्पण समारोह। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 10 मार्च : नगर के प्रमुख व्यवसायी, विख्यात साहित्यकार एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जयभगवान सिंगला द्वारा लिखित पुस्तक प्रणम्य को प्रणाम का […]

You May Like

Breaking News

advertisement