विस में उठा सार्वजनिक शौचालय व पुल निर्माण की मांग
फारबिसगंज (अररिया)
फारबिसगंज विधायक विगत कई दिनों से लगातार अपने विस से जुड़े विभिन्न समस्याओं को विधानसभा में उठा रहे है। इसी कड़ी में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने एनएच 57 से शहर में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क जो महिला काँलेज से होते हुए गुजरती है के द्वार के पास शौचालय निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाया। विधायक श्री केशरी ने सदन को अवगत कराते हुए कहा कि नित्य सैकड़ों यात्री यहां से बस पकड़ते है लेकिन यहां एक अदद सार्वजनिक शौचालय के न होने के चलते यात्री सड़क के किनारे ही मल-मूत्र त्याग करने को विवश होते है। कहा कि गंदगी के कारण कई बीमारियों का खतरा बना है। स्वच्छ भारत मिशन पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यहां सार्वजनिक शौचालय निर्माण के साथ इसके देख-रेख हेतु सेवादार की नियुक्ति की मांग विधायक ने सदन से की। वही हलहलिया लहसुनगंज से खवासपुर जाने वाली सड़क में पनार नदी पर व हरिपुर पंचायत के कन्या विद्यालय चौक से ढोलबज्जा जाने वाली एनएच 57 सड़क में सीताधार नदी पर पुल नही होने के कारण ग्रामिणों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए इसके निर्माण की मांग सदन से की।
अररिया फोटो नंबर 1 फारबिसगंज विधायक मंचन केसरी