सगड़ी आज़मगढ़: स्वामी प्रसाद मौर्या पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग

स्वामी प्रसाद मौर्या पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग।

अखिल भारतीय ब्राम्हण सभा ने जीयनपुर कोतवाली में दिया तहरीर।

सगड़ी (आजमगढ़): अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दिव्या दुबे ने मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।
जीयनपुर कोतवाली में देय तहरीर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दिव्या दुबे ने कहा कि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने और उनके सहयोगियों ने रामचरितमानस की प्रतियां जलाकर हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करने, सांप्रदायिक दंगा, विद्वेष फैलाने और हिंसा के लिए लोगों को उकसाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया है। जिससे अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के लोगों के मन में काफी आक्रोश है। स्वामी प्रसाद मौर्य और उनके सहयोगियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना समाज हित में अत्यावश्यक है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, अभिषेक, मदन मोहन श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:दमुआढुंगा गोलीकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा,

Wed Feb 1 , 2023
सागर मलिक हल्द्वानी। पुलिस ने मंगलवार देर रात दमुआढुंगा पनचक्की चौराहे पर हुए गोलीकांड का खुलासा करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि देर रात पनचक्की चौराहे के एक कैफे […]

You May Like

Breaking News

advertisement