कुतुबखाना घण्टाघर की घड़ी काफी समय से खराब ठीक कराने की मांग

कुतुबखाना घण्टाघर की घड़ी काफी समय से खराब ठीक कराने की मांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने आज कुतुबखाना पुल के ऊपर से घण्टाघर की घड़ी को देखा तो घड़ी खराब है लोगों से पूछा तो बताया कि घड़ी काफी समय से खराब है और घण्टे की आवाज़ भी बंद है।शहर की पहचान है कुतुबखाना घण्टाघर लेकिन पिछले कई महीने से घड़ी खराब है चारो तरह से घड़ी गलत समय बताती है,घड़ी के हर घण्टे बोलने वाली आवाज़ भी बंद है,काफी जिद्दोजहद के बाद 2022 जीर्णोद्धार हुआ था और दो ढाई साल में घड़ी फिर खराब हो गई, आधुनिक युग है यहाँ पर डिस्प्ले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों वाली घड़ी लग जाती तो बेहतर होता।लगभग 91 लाख रुपये घण्टाघर के जीर्णोद्धार में खर्च हुए थे,यदि किसी को इसके मेंटिनेंस की व्यवस्था दी जाती तो घड़ी का रखरखाव समय से होता रहता,आज लगभग 5 माह का समय बीतने के बाद भी घड़ी खराब है।
समाजसेवी एवं निदेशक इनर इस्माइल केयर ग्रुप
व लाइफ आर्ट एक्सपर्ट के विशेष कुमार ने कहा कि कुतुबखाना घण्टाघर शहर की एक पहचान है,इस पहचान कायम रखने के लिये घड़ी ठीक हो,कुतुबखाना महादेव पुल बनने से हज़ारो लोगों की निगाह में घड़ी आती है पर समय सही नही बता पाती।कुतुबखाना व्यापारी हाजी जावेद खान और अज़मी शकील सीटू ने कहा कि घड़ी की सुइयाँ उलटी घूमती है घण्टे की आवाज़ भी नही बजती।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने नगर निगम प्रशासन कुतुबखाना घण्टाघर की घड़ी दुरुस्त कराने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भमौरा में समाधान दिवस के अवसर पर सुनी जनता की समस्या

Sun May 25 , 2025
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भमौरा में समाधान दिवस के अवसर पर सुनी जनता की समस्या दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी बरेली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली महोदय द्वारा थाना भमौरा बरेली पर ” समाधान दिवस ” के अवसर पर जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं को […]

You May Like

Breaking News

advertisement