संस्कृत भाषा को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में आठवीं कक्षा तक सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में लाजमी विषय किए जाने के उपलक्ष में मांग पत्र श्री ब्राह्मण सभा फिरोजपुर, पंडित एसपी शर्मा सरपरस्त तथा अमित कुमार प्रधान, वफद के साथ विधायक फिरोजपुर शहर श्री रणवीर सिंह भुल्लर को दिया गया

संस्कृत भाषा को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में आठवीं कक्षा तक सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में लाजमी विषय किए जाने के उपलक्ष में मांग पत्र श्री ब्राह्मण सभा फिरोजपुर, पंडित एसपी शर्मा सरपरस्त तथा अमित कुमार प्रधान, वफद के साथ विधायक फिरोजपुर शहर श्री रणवीर सिंह भुल्लर को दिया गया

फिरोजपुर 25 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

श्री ब्रह्मण सभा (रजि:) फिरोजपुर का वफद पंडित एस पी शर्मा सरप्रस्त तथा प्रधान अमित कुमार शर्मा वकील की अगवाई में विधायक फिरोज़पुर शहरी श्री रणबीर सिंह भुल्लर को मिला ओर संस्कृत भाषा को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में आठवीं कक्षा तक सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में लाजमी विषय किए जाने के लिए मांग पत्र दिया। मांग पत्र में कहा गया कि संस्कृत भाषा हमारे भारत की गौरवमई तथा पुरातन भाषा है हमारे सभी वेद उपनिषद तथा पुराण भी संस्कृत भाषा में रचे गए है। एक समय था जब संस्कृत भाषा हमारे भारत की बोल चाल की भाषा भी रही है विश्व प्रसिद्ध श्री मद भागवत गीता भी संस्कृत भाषा में रची गई है आज के समय संस्कृत भाषा विद्यार्थियों के लिए गणित की तरह अंक प्राप्त करने तथा अंक में बढ़ोतरी करने के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है इस भाषा का व्याकरण अत्यंत विज्ञानिक माना गया है क्योंकि संस्कृत भाषा के ज्ञान से और भाषाओं का ज्ञान और भी आसान हो जाता है क्योंकि संस्कृत भाषा को विश्व की अभी भाषाओं की जननी कहा जाता है। कहा जाता है की “संस्कृते संस्कृती” अर्थात जो भारतीय संस्कृति को जानना चाहते हैं तो संस्कृत का ज्ञान बहुत जरूरी है हमारे भारत में अनेकों हमलावरों ने इस भाषा संस्कृत को और हमारी महान संस्कृति को नष्ट करने का यत्न किया प्रंतु हमने अपनी इस महान विरासत को नष्ट नहीं होने दिया।
इस मौके पर सभा के महा सचिव पंडित श्री हरि राम खिंदडी ने कहा के बड़े दुख की बात है के हम आजाद भारत में भी अपनी इस महान संस्कृत भाषा को फिर से उस स्थिति में ना ला सके और इसे इसका वो बनता मान सम्मान ना दे सके जो देना चाहिए था सो अब हमारे पास अवसर है हमारी अपनी सरकार है हम संस्कृत भाषा को सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक लाजमी विषय के तोर पर लागू करके इस अमीर विरासत के रूप में भाषा के सम्मान की पहलकदमी करे और हमे उम्मीद है की सरकार इस वर्ष नए सत्र 2023.2024 से संस्कृत को पंजाब के सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में पढाएं जाने का यत्न करके विधियार्थियो के लिए फायदेमंद भाषा संस्कृत को पढ़ने का अवसर जरूर प्रदान करेगी। इस मौके पर पंडित राजिंद्र शर्मा,पंडित सूरज प्रकाश शर्मा, पंडित प्रेम राजन जोशी, पंडित प्रेम कुमार शर्मा, पंडित विक्रम शर्मा, पंडित रजनीश शर्मा, पंडित रविंद्र पाल शर्मा, पंडित अनिल खिंदडी,पंडित चंद्र मोहन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇ ਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਡਰੈਕਟਰ ਜੀ ਦਾ 59ਵਾਂ ਜਨਮ ਦਿਨ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਪਾਠ ਕਰਵਾ ਕੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ</em>

Sat Mar 25 , 2023
ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇ ਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਡਰੈਕਟਰ ਜੀ ਦਾ 59ਵਾਂ ਜਨਮ ਦਿਨ ਸੁਖਮਨੀ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਪਾਠ ਕਰਵਾ ਕੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 25 ਮਾਰਚ 2023 [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ ਵੱਲੋਂ ਸ਼੍ਰੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement