स्लग, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, तहसील लालकुआं में सौंपा गया ज्ञापन”जनप्रतिनिधियों पर लगाये गम्भीर आरोप

रिपोर्टर -जफर अंसारी

स्थान, लालकुआं

एंकर-लालकुआं बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने आवाज बुलंद की। वन अधिकार समिति बिंदुखत्ता और पूर्व सैनिक संगठन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बिंदुखत्ता वासी तहसील लालकुआं पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
वही दिये गये ज्ञापन में कहा गया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत जनपद नैनीताल के वनग्राम बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने का दावा 19 जून 2024 को जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
समिति का आरोप है कि राज्य सरकार अधिसूचना जारी करने के बजाय मामले को कैबिनेट के माध्यम से केंद्र सरकार भेजकर वन भूमि अनारक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही है, जिससे बिंदुखत्ता की लंबे समय से चली आ रही मांग और अधिक उलझ सकती है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि देश में वन अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद लगभग 1600 वन ग्रामों को बिना वन भूमि अनारक्षित किए ही राजस्व ग्राम घोषित किया जा चुका है, जिनमें उत्तराखंड के भी कई गांव शामिल हैं। ऐसे में बिंदुखत्ता के मामले में अलग प्रक्रिया अपनाना उचित नहीं है।
इधर प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि मामला सुप्रीम कोर्ट में भेजा गया और भविष्य में क्षेत्र के खिलाफ कोई निर्णय आता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और उत्तराखंड सरकार की होगी।
राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की मांग। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिला स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा 19 जून 2024 को पारित दावे के आधार पर बिंदुखत्ता को तत्काल राजस्व ग्राम घोषित करने की अधिसूचना जारी की जाए।
इस दौरान समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्र के लोग आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

बाईट, बंसत पाडें प्रदर्शनकारी

बाईट, अर्जुन नाथ गोस्वामी अध्यक्ष समिति।

बाईट, संध्या डालाकोटि पूर्व विधायक प्रत्याशी।

बाईट, उमेश भट्ट सदस्य समिति।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग, लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई"ओवरलोडिंग पर शिकंजा, एक वाहन सीज, दो दर्जन से अधिक चालान

Sat Mar 7 , 2026
रिपोर्टर- जफर अंसारी स्थान- लालकुआं एंकर-लालकुआं जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आज लालकुआं स्थित गौला गेट पर परिवहन विभाग, खनन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक […]

You May Like

advertisement