लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किशन लाल पांचाल ने की उच्च स्तरीय शिक्षा प्रशासनिक सेवाएं एकेडमी को 1,11,000 देने की घोषणा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र,21 सितम्बर :-
श्री विश्वकर्मा पांचाल सभा धर्मशाला में स्थापित की गई उच्च स्तरीय शिक्षा प्रशासनिक सेवाएं एकेडमी को लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किशन लाल पांचाल ने 1,11,000 रुपए अनुदान देने की घोषणा की।ज्ञातव्य हो कि 17 सितंबर को इस एकेडमी का उद्घाटन किया गया है। जानकारी देते हुए संयोजकों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजन के इस भव्य समारोह में भारत के कई प्रदेशों से उच्च शिक्षाविद्, उप कुलपति, रजिस्ट्रार, प्राध्यापक एवं बुद्धिजीवी महानुभावों ने शिरकत की।उन्होंने बताया कि पांचाल समाज सुधार सभा, कॉलेजियम मैम्बर, भगवान श्री विश्वकर्मा पांचाल एजुकेशन सेवा समिति एवं कार्यकारिणी इस कार्यक्रम में कई दिनों से जुटी हुई थी। कार्यक्रम में कई प्रदेशों के पांचाल समाज प्रतिनिधियों व हरियाणाभर से विश्वकर्मा समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा करके यंत्रों की पूजा की। इस भव्य सम्मेलन में राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा मुख्यातिथि रहे। जबकि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डॉ. पी.सी. पतंजलि अतिविशिष्ट अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, डॉ. बलदेव धीमान, प्रो. बी.एल. शर्मा, प्रो. बालेश्वर ठाकुर, प्रो. वृन्द, प्रो. मदन गोपाल वाराणसी, पी.के. शर्मा, लोक सेवा संघ के पूर्व सदस्य ओ.पी. शर्मा, चेयरमैन ईश्वर शरण आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा के प्रधान वेदप्रकाश पांचाल ने की। समारोह में मुख्य रूप से पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इन्द्रजीत सिंह आकर्षण का केन्द्र रहे। इसी के साथ गौरवमयी उपस्थिति में भाजपा युवा नेता साहिल सुधा, मनरेगा के पूर्व लोकपाल श्यामलाल जांगड़ा, देवेन्द्र पांचाल व सूरजभान पांचाल चंडीगढ़ भी मौजूद रहे।सभी अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को पुष्पांजलि अर्पित की। किशन लाल पांचाल ने कहा कि धर्मशाला में स्थापित की गई उच्च स्तरीय शिक्षा प्रशासनिक सेवाएं एकेडमी में विद्यार्थियों को आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.एफ.एस., यू.पी.एस.ई., एस.एस.सी. व ज्यूडिशरी इत्यादि की तैयारी करवाई जाएगी। मंच का संचालन एडवोकेट कर्मवीर पांचाल व डॉ. राजेश पांचाल ने किया। स्वागत समिति में विश्वकर्म पांचाल समाज सुधार सभा के महासचिव रामभज पूंडरी, धर्मवीर पांचाल दीदार नगर,सतपाल पांचाल पीपली, मास्टर अमरजीत पांचाल, रामस्वरूप जांगड़ा, वेदरत्न आर्य, मदन लाल पांचाल, विधिचंद, बनारसी दास पिलनी, बचनाराम पाई, मास्टर सतीश कुमार , हरिराम व रामदिया उचाना आदि शामिल रहे।
किशनलाल पांचाल दिल्ली को सम्मानित करते हुए विश्वकर्मा समाज के लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मध्य प्रदेश //मैहर एकता परिषद की गरीब आदिवासियों को न्याय दिलाने निकली अधिकार पदयात्रा

Tue Sep 21 , 2021
मध्य प्रदेश //मैहर एकता परिषद की गरीब आदिवासियों को न्याय दिलाने निकली अधिकार पदयात्रा ब्यूरो चीफ //राहुल कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश…8889284934 12 दिवसीय यात्रा भदनपुर पहाड़ से शुरू समापन ककरा में होगा मैहर । एकता परिषद एवं उनके सहयोगी साथियों द्वारा गरीब आदिवासी अधिकार 12दिवसीय पदयात्रा जन जागरण आभियान की […]

You May Like

advertisement