बिहार: कांग्रेस कार्यालय अररिया में संगठनात्मक बैठक के बाद ईडी के खिलाफ प्रदर्शन

*कांग्रेस कार्यालय अररिया में संगठनात्मक बैठक के बाद ईडी के खिलाफ प्रदर्शन।
अररिया
कांग्रेस कार्यालय अररिया में सोमवार को जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजकुमार रमेश, पर्यवेक्षक नव संकल्प चिंतन शिविर श्री आसिफ गफूर, विधायक आबिदुर्रहमान,पुर्व विधायक जाकिर हुसैन खान की मौजूदगी में संगठनात्मक विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष, सभी प्रखंड के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, जिला प्रवक्ता कांग्रेस कमिटी के सदस्यों की उपस्थिति रही। मौजूद रहे सभी लोगों ने अपनी बात निवार्चन पदाधिकारी के समक्ष रखी। निर्वाचन पदाधिकारी ने आश्वस्त किया की निष्पक्ष रूप से नये संगठन का विस्तार किया जाएगा।इस मौके पर अफसाना हसन,रंजना देवी,सूलेखा देवी, चन्द्र प्रभा देवी,नूतन देवी,शमा आरा को कांग्रेस की सदस्यता दी गई। पर्यवेक्षक आसिफ गफूर द्वारा संगठन को मजबूती देने पर बल दिया गया। बैठक उपरांत दो मिनट का मौन रख कर पुर्व विधायक इंद्रान्दं यादव,विजय यादव,राम लखन राम,डा सदरे आलम, अब्दुल मन्नान अंसारी,हाजी उस्मान,सिया राम मिश्र,जय प्रकाश अग्रवाल, चन्द्र मोलेशवर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस युवा नेता राहुल गांधी को ईडी की समन पर ईडी के खिलाफ आक्रोश रैली गांधी आश्रम से सुभाष चौक तक निकाल कर वर्तमान केन्द्रीय सरकार का विरोध किया गया। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि वर्तमान केन्द्रीय सरकार महंगाई और मनमानी पर उतर आई है। कांग्रेस अंग्रेजों से नहीं डरी थी। हम गांधी हैं ओर गांधीवादी विचारधारा के साथ लड़ेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष पवनलाल मंडल,साद अहमद, शंकर प्रसाद साह,प्रमोद कुमार झा,अखलाकुर्रहमान,अंबृष राहुल, सिबतैन अहमद,आबिद हुसैन अंसारी,मो मासूम रेजा,विक्रम कुमार यादव,भोला शंकर तिवारी,अनवर राज,आफताबुर्रहमान,जाफर तैयार, जफरूल हसन, साबिर आलम, अलीहसन, अलीमुद्दीन, मासूम अंसारी, अमितेश कुमार गुड्डू,उमानंनद मंडल, दुर्गानंद ठाकुर, संजीव झा, दिलीप पासवान,नरेश प्रसाद पासवान, विकास यादव,सत्य नारायण विश्वास, संजीव शेखर, तनवीर आलम,मो अफरोज आलम,नीरजन सिंह, अशरफ अली पिंटु,प्रशांत यादव मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध की आग का असर

Sat Jun 18 , 2022
सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध की आग का असर फारबिसगंज :- सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध की आग का असर फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में बेअसर साबित हुआ। जहां लंबी दूरी की ट्रेनें व बसों का परिचालन सुचारू रूप से होता रहा। खास तौर पर सरकारी एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement