बलिया:जिला कांग्रेस भवन से सदर तहसील तक भाजपा सरकार के महँगाई के खिलाफ में प्रदर्शन

रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल के रिपोर्ट

स्थान:- बलिया उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर.8355002336

बलिया माननीय प्रियंका गांधी महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी उत्तरप्रदेश,माननीय अजय कुमार लल्लू जी अध्यक्ष उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी,माननीय मनोज कुमार यादव जी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के निर्देश पर दीनबन्धु यादव जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग बलिया की अध्यक्षता एवं श्री ओमप्रकाश पाण्डे जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के मुख्य अतिथि के नेतृत्व में जिला कांग्रेस भवन से सदर तहसील तक भाजपा सरकार के महँगाई के खिलाफ में प्रदर्शन कर जिला sdm के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल जी को ज्ञापन दिया गया।इस अवसर पर ओमप्रकाश पाण्डे जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महँगाई अनियन्त्रित है रोजमर्रा की वस्तुवें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।दीनबन्धु यादव जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग बलिया ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार बढ़ती महँगाई को नियंत्रित करने में पूर्ण रूप से असफल है।आज निम्न मध्यम वर्ग के लोगों का रसोई का बजट बिगड़ गया है जो रसोई गैस सिलेंडर जो कांग्रेस के सरकार में 450 रूपये था वो आज भाजपा के सरकार में मात्र 7 सालों में ही दुगुना से भी ऊपर 914 रूपये हो गया है।आज सरसों का तेल जो पहले 90 रूपये लीटर था वो आज दुगुना से भी ऊपर 215 रूपये है जो रहर दाल 65रूपये था वो आज 120 रूपये है डीजल पेट्रोल के भी मूल्य आसमान छू रहे हैं।आज आम आदमी किसी तरह ज़िन्दगी गुजर बसर करने को ही विकाश मान रहा है।हम काँग्रेस जन, यदि भाजपा सरकार महँगाई को नियंत्रित नहीं करती है तो भविष्य में सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे।इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से विनोद सिंह ,पी एन शुक्ला राजेंद्र ,चौधरी ,फुलबदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय ,राशिद कमाल, नवनीत चौधरी,बलवन्त चौहान,गौतम राजभर ,श्रीमती लालमुनि देवी,पूनम पांडेय ,ज्ञानेश्वर,अरुण,दशरथ पासवान,वीरबहादुर,अनूप,अशोक गुप्ता,सर्वेश तिवारी, सोनम बिंद ,अभिजीत सिंह,अजित यादव ,अंजनी चौबे, अनुभव तिवारी गोलू,कुनाल,चुन्नू खान ,अजय राजभर, वरिष्ठ,युवा कांग्रेस जन उपस्थित रहे। भवदीय दीनबंधु यादव अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस बलिया

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिया:AAP का बांसडीह विधानसभा प्रभारी बने: बलवंत सिंह

Thu Jul 8 , 2021
रिपोर्ट:- विवेक कुमार पटेल स्थान:-बलिया उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर.8355002336 एंकर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार और जिला महासचिव राजेश सिंह के नेतृत्व में बलवंत सिंह अपने सैकड़ों साथियों और महिलाओं के साथ आप की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण किया। इसी क्रम में […]

You May Like

advertisement