अस्पताल कर्मचारी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया, महिला चिकित्सक अधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : एलएनजेपी अस्पताल में कर्मचारी कमल शर्मा द्वारा आत्महत्या के मामले में 4 दिन बाद भी महीला चिकित्सक की गिरफ्तारी ना होने से नाराज कर्मचारियों ने हस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। धरने को समर्थन देने के लिए सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष दहिया पहुंची। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में कर्मचारी को प्रताड़ित करने का मामला बेहद गंभीर है। इस पर अधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए था और आसपास काम करने वाले कर्मचारियों की भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वे इस तरह के मामलों को उजागर कर प्रताड़ित व्यक्ति का साथ दें। डॉक्टर संतोष दहिया ने कहा कि इससे भी ज्यादा तकलीफ की बात यह है कि कमल मौत को गले लगाने से पहले तीन बार अपने अधिकारियों को महिला चिकित्सक की लिखित में शिकायत कर चुका था। उसके बावजूद कोई भी कार्रवाई ना होना अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। और उससे भी बड़ा सवाल इस बात का है कि मरने से पहले भी उन्होंने महिला चिकित्सक के बारे में विस्तार से जानकारी देने के बावजूद महिला चिकित्सक की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। घरवाले और सामाजिक संस्थाओं द्वारा कल भी रोड जाम किया गया और आज सर्व कर्मचारी संघ के सभी लोग धरने पर बैठकर महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य अभी तक गिरफ्तारी हुई नहीं है। उन्होंने कहा कि अब सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत सर्व कर्मचारी संघ के साथ है और हम एसपी को मेमोरेंडम देंगे ताकि जल्द से जल्द महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी हो और कमल को न्याय मिल सके।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कनौज:कन्नौज में श्री मद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ , कृष्ण सुदामा की मित्रता आज भी अमर है आचार्य पंडित संजीव त्रिपाठी धर्मज्ञा गूरा कन्नौज

Mon Apr 25 , 2022
कन्नौज में श्री मद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ , कृष्ण सुदामा की मित्रता आज भी अमर है आचार्य पंडित संजीव त्रिपाठी धर्मज्ञा गूरा कन्नौज तिर्वा क्षेत्र के ग्राम सभा गंगेमऊ खेड़ा गांव में चल रही श्री मद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सोमवार को कथा बाचक आचार्य श्री संजीव […]

You May Like

advertisement