समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन

समस्याओं के निराकरण को लेकर भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : जिले में चल रही श्रमिकों व कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आज सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग दिनांक 11 व 12 फरवरी 2023 में लिये गये निर्णयानुसार संगठित व असंगठित क्षेत्रों के भिन्न-भिन्न उद्योगों में काम करने वाले संविदा / आउटसोर्सिंग/निविदा कर्मचारियों पर हो रहे शोषण, उत्पीड़न के विरुद्ध प्रदेश के संपूर्ण जिलों में आज जिला मुख्यालयों पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा विशाल प्रदर्शन करके कर्मचारियों की समस्याओं से सबंधित ज्ञापन प्रेषित किए गए।
इसी कड़ी में बरेली में संघ के पदाधिकारियों ने बरेली के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि उनकी 13 सूत्रीय प्रमुख मागों को तत्काल पूरा किया जाए। जिसमें 108,102 एंबुलेंस के बर्खास्त कर्मियों की बहाली की जाये एवं सभी संविदा कर्मियों के बीमा, स्थानांतरण, वेतन विसंगतियों की समस्याओं का समाधान किया जाये। साथ ही आशा/आशा संगिनी को न्यूनतम रुपये 18000/24000 मानदेय निश्चित करते हुए सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियमित किया जाए एवं न्यूनतम मानदेय ‘रुपये 18000/-किया जाये तथा सभी को सामजिक सुरक्षा प्रदान की जाये। पटरी रेहाड़ी दुकानदारों को समुचित स्थान दिया जाये एवं उनका उत्पीड़न बंद किया जाये। ई-रिक्शा, आटो को स्टैंड दिया जाये एवं पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाई जाये। ई-रिक्शा चालक, आटो चालक, धोबी, दर्जी, बढ़ई, लुहार, कुम्हार को मजदूर की श्रेणी में रखा जाए और सामाजिक सुरक्षा वृत्त किया जाए। कृषि ग्रामीण एवं दिहाड़ी मजदूरी का पारिश्रमिक तय किया जाए एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग लड़की के बलात्कारी से थाना पुलिस की सांठ-गांठ का लगा आरोप

Fri Mar 17 , 2023
नाबालिग लड़की के बलात्कारी से थाना पुलिस की सांठ-गांठ का लगा आरोप दीपक शर्मा ( संवाददाता) बरेली : एक शख्स ने नाबालिग लड़की के बलात्कारी से थाना पुलिस द्वारा सांठ गांठ कर कार्यवाही न करने व उसके भतीजों से मारपीट कर बयान करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार […]

You May Like

Breaking News

advertisement