विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता ने देखी विकास, योजनाओं की तस्वीर, डभरा में सूचना शिविर, विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

जांजगीर-चांपा,11 मार्च,2021/  जिले के विकास खंड मुख्यालय डभरा में आज जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास फोटो प्रदर्शनी, सूचना शिविर का आयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आम जनता द्वारा किया गया और छत्तीसगढ़ सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी ली।
अवलोकन करने वालों में जनपद पंचायत डभरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर एस नायक, जनपद के पूर्व सभापति श्री अंतराम बघेल, तकनिकी सहायक अनिका साहू, रविकांत नेताम,पुनित साहू, कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार देवांगन सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता शामिल हैं।
प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार सामाग्रियों का निःशुल्क वितरण किया गया।  ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों खेती के लिए प्रोत्साहन मिला और उनका सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है  धान का उचित मूल्य मिलने से किसानों में  आर्थिक समृद्धि आई है वहीं उन्होंने गोधन न्याय योजना को ग्रामीणों को नियमित आय देने वाली योजना निरुपित किया। दर्शकों ने राज्य सरकार की सभी वर्गों के विकास के लिए संचालित योजनाओं को किसान और गरीबों का हितैषी बताया।
              प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के क्रियान्वयन, राजीव  मितान क्लब, स्वास्थ्य विभाग की मुख्यमंत्री हाॅट बाजार योजना, गढ़कलेवा योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना सहित विभिन्न योजनाओं आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन में मोगा आर्चरी एकैडमी के 13 खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Thu Mar 11 , 2021
पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन में मोगा आर्चरी एकैडमी के 13 खिलाड़ियों ने लहराया परचम मोगा 11 मार्च (शालीन शर्मा, जिला संवाददाता, मोगा) – पंजाबी फील्ड आर्चरी एसोसिएशन पंजाब मोगा की ओर से 26 से 28 फरवरी को पहली बार पंजाब में राष्ट्रीय स्तर पर 10 वीं इंडोर फील्ड आर्चरी चैंपियनशिप […]

You May Like

advertisement