अम्बेडकर नगर:अरसे से खाली तीन आयुर्वेद अस्पतालों के फार्मासिस्टों की तैनाती

अम्बेडकरनगर। वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत 91 आयुर्वेद फार्मासिस्टों का तबादला हुआ है। इसका भरपूर लाभ जिले को मिला है। जिले को तीन और आयुर्वेद फार्मासिस्ट मिल गए हैं। इनकी फार्मासिस्ट विहीन आयुर्वेद अस्पतालों में तैनाती हुई है। वहीं एक फार्मासिस्ट की जिले के भीतर ही तबादला हुआ है। इससे अब फार्मासिस्ट आयुर्वेद अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार होने की प्रबल संभावना है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों के आयुर्वेद चिकित्सालयों के फार्मासिस्टों के हुए तबादले में आयुर्वेद फार्मासिस्ट कृष्ण कुमार मिश्र को खैराबाद सीतापुर से बरियावन बाजार के आयुर्वेद अस्पताल में तैनात किया गया है। वहीं कपिलदेव वर्मा को टांडा के अस्पताल से जिले के ही रानीमऊ आयुर्वेद अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं अवधेश कुमार उपाध्याय को बस्ती सिटी बस्ती से केशवपुर के आयुर्वेद अस्पताल में और राजकुमार पाठक को काशीपुर कानपुर देहात से बेनीपुर के आयुर्वेद अस्पताल में फार्मासिस्ट नियुक्त किया गया है। स्थानांतरित सभी आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों को एक सप्ताह के भीतर नवीन तैनाती वाले अस्पताल में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश निदेशक आयुर्वेद सेवाएं उत्तर प्रदेश प्रो. एसएन सिंह ने दिया है। इससे जिले के आयुर्वेद चिकित्सालयों की बदहाली काफी हद तक कम हो जाएगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अम्बेडकर नगर:जल्द बजेगा एक और चुनाव का बिगुल

Sun Jul 18 , 2021
अम्बेडकरनगर। जनपद में एक और चुनाव होगा। इस बार चुनाव पंचायत का नहीं निकाय का होगा। हालांकि यह आम नहीं उप चुनाव होगा। उप चुनाव नगर पालिका टांडा के अध्यक्ष पद के लिए होगा।टांडा नगर पालिका की अध्यक्ष रहीं रेहाना अंसारी का करीब सात माह पूर्व लम्बी बीमारी से निधन […]

You May Like

Breaking News

advertisement