आज़मगढ़: मतदेय स्थलों पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती


आजमगढ़ 05 अप्रैल– जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के लिए निर्वाचन 2022 हेतु प्रश्नगत निर्वाचन में मतदेय स्थलों पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह एवं मुख्य राजस्व अधिकारी जगदम्बा प्रसाद सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट एवं मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय पल्हनी के लिए उप जिलाधिकारी सदर जल राजन चौधरी, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय रानी की सराय के लिए नायब तहसीलदार नगर हिसामुलहक फरीदी, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय जहानागंज के लिए नायब तहसीलदार मार्टीनगंज विशाल शाह, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय सठियांव के लिए नायब तहसीलदार मुबारकपुर श्रीराम, मतदेय स्थल नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के लिए उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर रवि कुमार पासवान, मतदेय स्थल नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के लिए तहसीलदार सदर राजू कुमार, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय बिलरियांज के लिए उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी विशाल कुमार, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय महाराजगंज के लिए ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट सगड़ी गौरव कुमार, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय हरैया के लिए नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय अजमतगढ़ के लिए नायब तहसीलदार गोपालपुर विनय प्रभाकर, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय तहबरपुर के लिए तहसीलदार निजामाबाद शैलेन्द्र सिंह, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय सरायमीर के लिए उप जिलाधिकारी निजामाबाद राजीव रतन सिंह, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय कोयलसा के लिए नायब तहसीलदार अतरौलिया धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय अतरौलिया के लिए उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर नवीन प्रसाद, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय फूलपुर के लिए तहसीलदार फूलपुर सोहन लाल, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय पवई के लिए उप जिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचन्द गुप्ता, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय अहरौला के लिए तहसीलदार बूढ़नपुर शक्ति प्रताप सिंह, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय मुहम्मदपुर के लिए नायब तहसीलदार निजामाबाद अभिषेक सिंह, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय मार्टीनगंज के लिए उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज अनिल कुमार चतुर्वेदी, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय ठेकमा के लिए तहसीलदार मार्टीनगंज हेमन्त कुमार बिन्द, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय लालगंज के लिए उप जिलाधिकारी लालगंज सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय मेंहनगर के लिए उप जिलाधिकारी मेंहनगर प्रेमचन्द्र मौर्य, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय तरवां के लिए तहसीलदार लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी, मतदेय स्थल क्षेत्र पंचायत कार्यालय पल्हना के लिए तहसीलदार मेंहनगर श्रीमती गरिमा श्रीवास्तव को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गयी है।
उपरोक्त जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट के लिए प्रशिक्षण दिनांक 06 अप्रैल 2022 को प्रातः 11 बजे नेहरू हाल आजमगढ़ में आयोजित किया गया है।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-05.04.2022——–

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित इन लोगो को हाईकोर्ट का नोटिस,

Tue Apr 5 , 2022
नैनीताल: हाईकोर्ट नैनीताल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री विधायक प्रेमचन्द्र अग्रवाल द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान विवेकाधीन राहत कोष से पैसे निकालकर डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से लोगों को बांटने के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने प्रेमचन्द्र अग्रवाल, चुनाव आयोग भारत सरकार, चुनाव आयोग […]

You May Like

advertisement