उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिहोवा की बेटी साक्षी को दी शुभकामनाएं

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

डॉ. जसविन्द्र खैहरा ने बढ़ाया साक्षी का हौंसला।

पिहोवा : जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगर केन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डॉ,. जसविंदर खैहरा ने पिहोवा की बेटी साक्षी सैनी के घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। जसविंदर खैहरा ने बताया कि पिहोवा की बेटी साक्षी सैनी ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड में दूसरा स्थान व कॉमर्स में प्रथम स्थान हासिल करने पर पिहोवा का नाम रोशन करने का कार्य किया है। इस मौके पर डॉ. जसविंदर खैहरा ने अपने मोबाईल से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी साक्षी सैनी की बातचीत कराई। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने साक्षी सैनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है कि बेटी ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने साक्षी सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. खैहरा ने कहा कि साक्षी सैनी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में वाणिज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। साक्षी सैनी ने 500 में से 496 अंक प्राप्त किए हैं जोकि बहुत बड़ी बात है। साक्षी के पिता चक्की चला कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं और वे 12 वीं पास ही हैं। ऐसे में साक्षी ने अपनी मेहनत के दाम पर मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर प्रकार से मदद का आश्वाशन दिया। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह जखवाला व गीता डावर ने भी साक्षी व पूरे परिवार को बधाई दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देवीदयाल नन्हा की 25 वीं पुण्यतिथि पर विशेष, कुरुक्षेत्र के विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा देवी दयाल नन्हा का

Fri Jun 17 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 परमार्थ के मुक्त गगन में उड़ान भरने को ही उन्होंने अपने जीवन का असली मकसद बनाया। कुरुक्षेत्र 16 जून : धमीजा प्रमुख पत्रकार स्व. समाजसेवी देवी दयाल नन्हा एक सच्चे कर्मयोगी के रूप में कर्म को संघर्ष को ही सबसे बड़ी […]

You May Like

Breaking News

advertisement