ठठिया । ठठिया कस्बा स्थित अखिलेश्वर नाथ धाम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पहुंच कर गुरु श्री देव शरण आनंद महाराज का आशीर्वाद लिया। गुरुशरणानंद जी महाराज काफी विख्यात हैं और कई आईएएस पीसीएस व जज सहित राजनेता उनके भक्त हैं।
कल गुरु पूर्णिमा पर्व है। गुरु पूर्णिमा पर्व की पूर्व संध्या पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाराज जी का आशीर्वाद लिया। महाराज जी के आश्रम पर श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ रही।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने ठठिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री के अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की और अस्पताल से मिलने वाली दवाओं के बारे में जानकारी ली। अव्यवस्थाओं को देख उन्होंने तत्काल व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए।