उपजिलाधिकारी सदर बरेली द्वारा पंचायत मतदाता सूची में लगाए गए बी0एल0ओ0/पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : तहसील सदर बरेली के सभागार कक्ष में उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार ने पंचायत निर्वाचका नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण के लिए तहसील सदर के अन्तर्गत आने वाले विकास खण्ड- भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, क्यारा व फतेहगंज पश्चिमी (आंशिक) की ग्राम पंचायतों में नियुक्त किये गये। बी0एल0ओ0 ,पर्यवेक्षक एवं सम्बन्धित अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एस0डी0एम0 ने बताया कि समस्त बी0एल0ओ0 ग्राम पंचायतवार आगामी 19 अगस्त से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगें जिसके बाद मतदाता सूची में परिवर्धन संशोधन व विलोपन की कार्यवाही करेंगें। तथा सभी बी0एल0ओ0 व पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन मा0 राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण ईमानदारी, निष्पक्ष व लगन के साथ करें। तथा प्रशिक्षण में तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार रिठौरा व भोजीपुरा, खण्ड शिक्षा अधिकारी क्यारा/भोजीपुरा/बिथरी चैनपुर, सहायक विकास अधिकारी (पं0) क्यारा/भोजीपुरा/बिथरी चैनपुर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में विकास खण्ड क्यारा के सीमा रावत, नंदिनी लामा, अर्चना सिंह, अशोक कुमार, अनूप कुमार यादव, अंकुर पाण्डेय, रूखसार फात्मा आदि, विकास खण्ड भोजीपुरा के अंकिता, सरिता, अकांक्षा, राज किशोर, अमिता, किरन लता कैथबाल, अकवीर कौर, अर्णिमा, संजीव कुमार, परीक्षित गंगवार आदि, विकास खण्ड बिथरी चैनपुर के अंकिता मलिक, मिथलेश कुमार, विनीत कुमार, नरेन्द्र कुमार, मेनका, सौरभ सरन, कल्पना देवी, किरन सिंह, शिवानी जौहरी, महेश चन्द्र, प्रिया कुटियाल, शुमाएला परवीन आदि । तथा फतेहगंज(पं0) के प्रमोद कुमार, स्वाति सिंह, मनोरमा आदि द्वारा प्रशिक्षण में न ही प्रतिभाग किया गया और न ही निर्वाचन सामग्री प्राप्त की गयी । जिसके कारण उपजिलाधिकारी सदर द्वारा निर्वाचन सामग्री प्राप्त न करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध मा0 राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने एवं विभागीय कार्यवाही अमल में लाए जाने हेतु सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना श्रीराम ने की : शुकदेवाचार्य महाराज

Wed Jul 30 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : आज धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सैक्टर -7 शिव शक्ति मन्दिर में तीसरे दिन की शिव महापुराण कथा में श्री शुकदेवाचार्य महाराज जी ने रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना किस प्रकार भगवान श्री राम द्वारा की […]

You May Like

Breaking News

advertisement