पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा ने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाहों से दूर रहें

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट

अतरौलिया, आजमगढ़। इन दिनों यूपी में बच्चा चोरी की अफवाह तेज़ी से फैल रही है, कई जगह बच्चा चोरी के शक में लोगों की पिटाई भी हुई है, जो पूरी तरह से अफवाह है। प्रदेश में इस तरह की बच्चा चोरी जैसी कोई भी घटनाएं नहीं घटित हुई है। इस संदर्भ में अतरौलिया थाने के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा ने बताया कि मैं क्षेत्र वासियों से अपील करता हूं कि बच्चा चोरी जैसी कोई भी अफवाह फैल रही है तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास ना करें। यह सारी अफवाहें निराधार है। यदि किसी को कोई भी सूचना कहीं से मिलती है तो वह थाने पर इसका सत्यापन कराएं। यह सारी अफवाहें हैं जो बिल्कुल निराधार हैं ,जिसपर विश्वास ना करें ।क्षेत्र के लोगों से अपील है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को आधार मानकर उसका शोषण न किया जाए और शांति व्यवस्था बनाये। थाना अतरौलिया को शांति व्यवस्था के लिए सहयोग करें।वही डीजीपी ओपी सिंह ने संदेश दिया कि बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान न दें। बच्चा चोरी की बात प्रमाणित नहीं हुई है। हिंसा के भागीदार न बनें। अफवाह फैलाने वाले 83 व्यक्तियों के खिलाफ मामले को दर्ज किया गया है। अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई अमल में लाई जायगी।

अतरौलिया से वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਾਂਦੇਹਾਸ਼ਮ ਵਿਖੇ ਸਮਾਜਿਕ ਵਿਗਿਆਨ ਅਤੇ ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਵਿਸ਼ੇ ਦਾ ਮੇਲਾ ਲਗਾਇਆ</em>

Tue Sep 6 , 2022
ਕ੍ਰਿਆਵਾਂ ਦੁਆਰਾ ਸਿੱਖਣਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਅਤੇ ਚਿਰ ਸਥਾਈ – ਪ੍ਰਿ. ਸ਼ਾਲੁ ਰਤਨ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 06 ਸਿਤੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾ ਅਨੁਸਾਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿੱਖਿਆ ਅਫਸਰ ( ਸੈ.ਸਿ) ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਂ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਡੀਈਓ ਕੋਮਲ ਅਰੋੜਾ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸ਼ਾਲੁ ਰਤਨ ਦੀ ਦੇਖ ਰੇਖ […]

You May Like

Breaking News

advertisement