रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए उप कोषाधिकारी

उत्तराखंड देहरादून
रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए उप कोषाधिकारी,
सागर मलिक

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुआ है। विजिलेंस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उप कोषाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जिससे हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले के सतपुली उप कोषागार में तैनात उप कोषाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। नगर पंचायत सतपुली में पर्यावरण मित्रों के लिए अनुबंधित कंपनी साईं ए वन सर्विसेज के प्रतिनिधि रविंद्र रावत की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

शिकायत में बताया गया कि उप कोषाधिकारी कौशल कुमार पर्यावरण मित्रों की सैलरी के बिल पास कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

इस पर विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर उप कोषाधिकारी को उसके किराए के मकान से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का प्रमाण है और इसे लेकर प्रशासन ने भी गंभीरता दिखाई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर रेलवे ने भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू क्षेत्र में फंसे यात्रियों के लिए चलाई दो विशेष ट्रेनें

Fri Aug 29 , 2025
रेलयात्रियों की सुविधा हेतु जालंधर कैंट व लुधियाना स्टेशनों पर खानपान का किया गया उत्तम प्रबंध। (पंजाब) फिरोजपुर उन्नति अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेल प्रशासन हमेशा अपने सम्मानित रेलयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानता है […]

You May Like

advertisement