देसी गाय का दूध पृथ्वी पर अमृत है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है:अशोक शर्मा

देसी गाय का दूध पृथ्वी पर अमृत है इसका सेवन करने से जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है:अशोक शर्मा

गाय के महत्व को जानकर ही सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है

फिरोजपुर 20 नवंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:=

श्री अशोक शर्मा और अमन चावला ने बताया कि सनातन धर्म में गाय का विशेष स्थान है। इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है और हमारे लिए पूजनीय है। इसलिए उन्होंने गाय प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “बची नहीं गाय अगर ऐसा होगा हाल तरसेंगे फिर दूध को इस माटी के लाल” गाय के महत्व को जानकर ही सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। और सरकार से मांग की है कि गौ हत्या सबंधी कानून बनाना चाहिए ताकि गौ हत्या को रोका जा सके और जो गाय सड़कों पर आवारा घूम रही हैं उनकी उचित संरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए। श्री अमन चावला और सुनील शर्मा ने कहा कि गौमाता करती सदा भवसागर से पार इसकी तुम सेवा करो जीवन देवी तार।

       इसी भाव से फिरोजपुर फाउंडेशन व फिरोजपुर लंगर सेवा प्रत्येक रविवार को गौशाला फिरोजपुर छावनी में जाकर यथाशक्ति के अनुसार गायों को हरा चारा खिलाने के लिए पहुंचती है। उन्होंने यह भी कहा कि देसी गाय का दूध इस पृथ्वी पर अमृत समान है। इसका सेवन जन्मजात बच्चे से लेकर बुढ़ापे के रोगी और स्वस्थ सभी लोगों के लिए रामबाण है। श्री शैलेंद्र (बबला) ने बताया कि गाय को चारा खिलाने के साथ-साथ फिरोजपुर लंगर सेवा मुफ्त में जरूरतमंदों को लंगर बांट रही है। यह लंगर दानी सज्जनों द्वारा दी गई मशीनों से तैयार होकर ट्रामा वार्ड सिविल हॉस्पिटल के बाहर दोपहर और शाम को लगाया जाता है। उन्होंने दानी सज्जनों से अपील की कि अगर कोई दानी सज्जन सहयोग करने के लिए तैयार हो तो हमें संपर्क कर सकता है।

गाय की सेवा के लिए अशोक शर्मा , सुनील शर्मा ,गौरीशंकर, अमन चावला एवं राहुल चानना ने सेवा निभाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न

Sun Nov 20 , 2022
अयोध्या :——–20 नवंबर2022!*श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक संपन्न *मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याश्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक का अंतिम सत्र आज संपन्न हुआ ॥ प्रारंभ में निर्माण समिति के सदस्य,जिलाधिकारी महोदय , विकास प्राधिकरण के नगर आयुक्त महोदय , तथा […]

You May Like

Breaking News

advertisement