अम्बेडकर नगर: एसपी के आदेश को ठेंगा, ट्रांसफर होने के बावजूद पुराने कार्यस्थल पर ही जमे हुए हैं पुलिसकर्मी

एसपी के आदेश को ठेंगा, ट्रांसफर होने के बावजूद पुराने कार्यस्थल पर ही जमे हुए हैं पुलिसकर्मी

आलापुर(अंबेडकर नगर)/अंबेडकर नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग के कई अधिकारी-कर्मचारियों का स्थानांतरण अन्य थाना चौकियों में किया गया था। इसके बाद भी कई पुलिसकर्मी पुराने स्थान पर ही बने हुए हैं। इसके बावजूद भी स्थानांतरित पुलिसकर्मी एसपी के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं और अपने पुराने स्थान पर बने हुए हैं।

इनका हो चुका है ट्रांसफर

थाना राजेसुल्तानपुर से कांस्टेबल राहुल राजभर को पुलिस लाईन ड्यूटी हेतु अंबेडकर नगर,कांस्टेबल चंदन सोनकर को थाना अलीगंज, कांस्टेबल कृष्णचंद्र यादव को थाना सम्मनपुर, कांस्टेबल अमित चौरसिया को थाना अकबरपुर स्थानांतरित किया गया है। इसके बावजूद भी करीब दसों दिन से अपने-अपने स्थान पर ही बने हुए हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेंहनगर तहसील परिसर में मनाया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस 28 प्रार्थना पत्र में तीन का हुआ निस्तारण

Sun Sep 4 , 2022
मेंहनगर तहसील परिसर में मनाया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस 28 प्रार्थना पत्र में तीन का हुआ निस्तारण सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मेहनगर तहसील सभागार में किया गया। समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी संत रंजन ने वादकारियों से क्रमशः प्रार्थना पत्र लिया। कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। […]

You May Like

Breaking News

advertisement