गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष खुशवंत जोशी को दिया मांग पत्र : देव प्रिय त्यागी

गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष खुशवंत जोशी को दिया मांग पत्र : देव प्रिय त्यागी

मोगा : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] :=

जिला मोगा के रहने वाले वरिष्ठ समाज सेवी एवं राइट वे एयरलिंक के डायरेक्टर देव प्रिया त्यागी ने प्रैस नोट जारी करते जानकारी सांझी करते हुए बताया।गीता भवन ट्रस्ट एवं उससे जुड़े हुए सभी ट्रस्टी जो भी फैसले ले रहे हैं उससे हमारी आस्था को चोट पहुंची है। कार्यकारी अध्यक्ष खुशवंत जोशी से मांग पत्र के माध्यम से आग्रह किया गया है कि गीता भवन ट्रस्ट एवं स्वामी सहज प्रकाश जी की जो प्रॉपर्टी हरिद्वार में बेची जा रही है उसे बचाएं। इन सभी घटनाक्रम से स्वामी जी की हत्या होने का शक गहराता जा रहा है और प्रशासन भी किसी तरह की कोई दखलंदाजी इस मोगा की धरोहर को बचाने के लिए नहीं कर रहा। जांच पड़ताल के नाम पर केस को दिन पर दिनों दिन कमजोर किया जा रहा है।

हमने आग्रह किया है कि शहरवासियों को बताया जाए की किस आधार पर और किस तरीके से कुछ व्यक्तियों को ट्रस्ट में शामिल किया गया है। जिन पर गीता भवन ट्रस्ट की वसीयत को लेकर अदालत में केस चल रहा है। क्या ऐसे व्यक्तियों को ट्रस्ट में शामिल करके अदालत की और भक्ति की तौहीन नही है।
हमने यह भी मांग की है कि जो ट्रस्ट की प्रॉपर्टी स्वामी जी ने अपने भक्तों के नाम से कराई थी उसका पूरा विवरण भक्तों को दिया जाए।

पावन धाम हरिद्वार में बैठे अनुज ब्रह्मचारी ने बादशाहपुर शेरपुर भट्टीपुरा में स्थित स्वामी सहज प्रकाश जी की प्रॉपर्टी बेच दी है, जिसके सबूत हमारे पास आ गए हैं। इस पर भी ट्रस्टी तुरंत करवाई करें अन्यथा सभी ट्रस्टी अपना त्याग पत्र देकर, गीता भवन, पावन धाम की जिम्मेदारी शहर वासियों को दे दें।
मांगपत्र देने शहर के प्रमुख समाज सेवी देवप्रिय त्यागी, विक्की मोगा वाला, बंटू जयसवाल, शर्मा जी मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम शरण जी जिंदलपुर के अचानक निधन पर बहुत गहरा दुःख

Sat Apr 24 , 2021
शोक समाचार चंडीगढ़ : [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] := यूथ विंग श्री ब्राह्मण सभा [रजि:] के प्रदेश चेयरमैन श्री राजन शर्मा [करतारपुर] ने प्रैस वार्ता में बताया कि सभा के वरिष्ठ सदस्य श्री राम शरण जी जिंदलपुर के अचानक निधन पर बहुत गहरा दुःख महसूस हो रहा […]

You May Like

advertisement