देव मानव सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा स्लम बच्चों को मास्क, स्टेशनरी, बिस्किट व अचार के पैकेट वितरित।

देव मानव सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा स्लम बच्चों को मास्क, स्टेशनरी, बिस्किट व अचार के पैकेट वितरित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

देव मानव सेवा ट्रस्ट व राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा द्वारा स्लम बच्चों की शिक्षा के लिए देव पाठशाला निःशुल्क चलाई जा रही है जिसमे पास की झुग्गी के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। शिक्षा के साथ साथ बच्चों को उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा किया जाता है।

फरीदाबाद 6 फरवरी :- आज शनिवार को फरीदाबाद के बल्लबगढ़ में समाज सेविका रुक्मणि कुमारी के योगदान से बच्चों में कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए कॉटन के मास्क बांटे गए। पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए थ्री इन वन कॉपी, पेंसिल, रबर शोपनर आदि दिए गए। खाद्य सामग्री में बच्चों को बिस्किट व स्लम महिलाओं को अचार के पैकेट दिए गए। सामान पाकर सभी बच्चे व महिलाओं काफी खुश थी। अम्बिका शर्मा का कहना है कि हमें समय समय पर ऐसे लोगो की जरूर मदद करनी चाहिए जिससे समाज के उत्थान में कुछ योगदान हो सके। इस आयोजन में जिला प्रधान नीलम चौधरी जी, जिला सचिव रमन सिंह जी, समाज सेविका रुक्मणि कुमारी , महक वशिष्ट , एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट आदि शामिल थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रकृति के असीमित दोहन को रोकने हेतु सबको साथ आना होगा : प्रो. सतहंस

Sat Feb 6 , 2021
प्रकृति के असीमित दोहन को रोकने हेतु सबको साथ आना होगा : प्रो. सतहंस। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 ‘‘भारतीय सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में अक्षय ऊर्जा एवं प्रकृति के साथ समन्वय तथा भविष्य की संभावनाएं’’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी :- विद्या भारती संस्कृति […]

You May Like

advertisement