42 क्लस्टर के दो सौ से अधिक गांवों तक पहुंचा विकसित कृषि संकल्प रथ

अभियान के तहत किसानों को खेती के उन्नत तरीकों की दी जा रही जानकारी

नई-नई तकनीकों, फसल चक्र परिवर्तन और उन्नत कृषि के बता रहे फायदे

धमतरी, 05 जून 2025/ विकसित कृषि संकल्प अभियान की संकल्पना को साकार एवं किसान, अनुसंधान और विज्ञान क मंच पर लाने के उद्देश्य से जिले में सित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर कृषि वैज्ञानिकों-अधिकारियों की टीम 29 मई से प्रतिदिन जिले के क्लस्टर गांवों में जाकर चालू खरीफ मौसम में लगाई जाने वाली फसलों की उन्नत काश्त तकनीकों की जानकारी किसानों को दे रही है। अब तक 42 क्लस्टरों के 210 गांवों तक कृषि रथं पहुंच चुका है। किसानों को नई-नई तकनीकों, फसल चक्र परिवर्तन, उन्नत बीज के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रगतिशील किसानों द्वारा भी खेती की उन्नत तकनीकें साझा की जा रहीं हैं।
           जिले के नगरी एवं धमतरी विकासखण्ड के 12-12 क्लस्टरों में, मगरलोड विकासखण्ड के 10 क्लस्टरों में और कुरूद विकासखण्ड के 8 क्लस्टरों में यह कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। इन कार्यक्रमों में अब तक 210 गांवों के लगभग दो हजार से अधिक किसानों ने कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में भाग लिया है। विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ फसलों के लिए वैज्ञानिक तकनीकी सुझाव प्रदान करना, नए कृषि तकनीकों का प्रसार करना, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता बढ़ाना है। इस अभियान के तहत किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों जैसे सीड ड्रिल, प्लांटर मशीन, पैड़ी ट्रांसप्लांटर, ब्रॉड बेड परो मशीन का उपयोग बढ़ाने, ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन, समन्वित कृषि प्रणाली, बीज उपचार, जल संरक्षण, समन्वित कीट प्रबंधन, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल चक्र परिवर्तन और लाभदायक पसलों के बारे में जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत किसानों को कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी आदि विभागों की सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। गांवों के प्रगतिशील किसान भी इस दौरान अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और दूसरों को नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिले के उप संचालक श्री मोनेश साहू ने बताया कि इस अभियान के दौरान विभागीय अधिकारी और वैज्ञानिक किसानों से फीडबैक भी ले रहे हैं। यह फीडबैक पारंपरिक ज्ञान, नवाचारी अनुभवों पर आधारित है। इस फीडबैंक का उपयोग कृषि क्षेत्र में अनुसंधान संस्थानों  और जलवायु परिवर्तन के बीच खेती को लाभदायक तथा टिकाऊ बनाने के प्रयोगों में किया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले का कोई भी विद्यालय नहीं रहेगा शिक्षकविहीन, शैक्षणिक माहौल और बेहतर होगा

Thu Jun 5 , 2025
अंदरूनी क्षेत्र के विद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलेगी बेहतर शिक्षा जिले में अतिशेष शिक्षकों की दो दिन चली काउंसिलिंग जगदलपुर 05 जून 2025/ राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत जिले में अतिशेष शिक्षकों के काउंसिलिंग की प्रक्रिया बुधवार की देर रात तक पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया […]

You May Like

advertisement