29 जनवरी से विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को मिलेगा खेल का मंच

बलरामपुर, 28 जनवरी 2026/ खेल प्रतिभा को पहचान कर खिलाड़ी के रूप में तैयार करने सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में कुल 12 खेलों के खेल प्रतियोगिताएं विकासखंड जिला एवं संभाग स्तर पर आयोजित किए जायेंगे।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर पर सरगुजा ओलंपिक 2026 खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत हो रही है। जिसके अंतर्गत सभी विकासखण्ड में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं युवाओं को खेल प्रतिभा के विकास के लिए 29 जनवरी से 03 फरवरी 2026 तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विकासखण्ड राजपुर अंतर्गत जिसमें 29 जनवरी को 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 1600 मीटर रिले, तवा  फेंक  , गोला  फेंक  , भाला फेंक, तीरंदाजी का आयोजन कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राउंड राजपुर में तथा ऊंची कूद, लम्बी कूद का आयोजन हायर सेकेंडरी स्कूल बालक ग्राउंड राजपुर में किया जाएगा।
इसी प्रकार 30 जनवरी 2026 को कबड्डी, खो-खो, व्हाली-बॉल सिनियर वर्ग पुरूष के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूल बालक ग्राउंड राजपुर में तथा व्हाली-बॉल जुनियर पुरूष वर्ग एवं जुनियर व सिनियर महिला वर्ग के लिए कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राउंड राजपुर में किया जाएगा। वर्गवार एवं सामूहिक प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक किया जाएगा जिसमें फुटबॉल सीनियर पुरुष वर्ग के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल बालक ग्राउंड राजपुर में तथा फुटबॉल जूनियर पुरूप वर्ग एवं महिला सभी वर्ग के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राउंड राजपुर, बैडमिंटन जूनियर वर्ग व सिनियर वर्ग पुरुष के लिए कॉलेज ग्राउंड राजपुर, बैडमिंटन सीनियर व जूनियर वर्ग महिला व बास्केटबॉल सभी वर्ग के लिए स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड राजपुर, रस्सा कशी महिला वर्ग, कराटे सभी वर्ग के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल बालक ग्राउंड राजपुर में किया जाएगा।
विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत 29 जनवरी को एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी एवं 30 जनवरी को फुटबॉल, व्हाली-बॉल, बैडमिंटन, रस्सा-कस्सी, आर्चरी हाई स्कूल ग्राउंड वाड्रफनगर में 14 से 17 वर्ष (बालक-बालिका) एवं 17 से ऊपर महिला-पुरुष के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित है।  
इसके साथ ही प्रतिभागीयों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए है। जिसके अंतर्गत प्रतियोगिता में केवल ऑनलाइन पंजीकृत प्रतिभागी ही पात्र होंगे। सभी प्रतिभागी अपने विद्यालय से जारी परिचय पत्र (आधार कार्ड) अनिवार्य रूप से साथ लाएं, प्रतिभागियों को अपने-अपने आयोजन स्थल पर निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखने सभी प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य होगा। नियमों के उल्लंघन करने की स्थिति में प्रतिभागिता निरस्त की जा सकती है।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं में खेल संस्कृतियों को प्रोत्साहित करना, छिपे हुए खेल प्रतियोगिता को पहचान कर उन्हें जिला एवं राज्य स्तर तक पहुंचाने के अवसर प्रदान करना है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान खरीदी के अंतिम दौर में जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

Wed Jan 28 , 2026
अब तक एक लाख 39 हजार 525 किसानों से 9 लाख 822 मीट्रिक टन धान की खरीदी महासमुंद 28 जनवरी 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में धान खरीदी के अंतिम दौर मेंखरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को […]

You May Like

advertisement