कुरुक्षेत्र के देवीदयाल जांगड़ा ने स्वयं की इच्छा से किया देहदान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – वीना उमेश गर्ग।

कुरुक्षेत्र :- झांसा रोड़ निवासी देवीदयाल जांगड़ा ने श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय को स्वयं की इच्छा से देहदान किया। कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने देवीदयाल का उनके इस महान कार्य के लिए अभिवादन किया। इसके साथ उन्हें शपथ पत्र दिया गया।
देवीदयाल जांगड़ा कुरुक्षेत्र के झांसा रोड़ निवासी हैं। जो बढ़ई का काम करते थे। जिन्हें देहदान की प्रेरणा युवा अवस्था में मिली। देवीदयाल ने बताया कि 1983-84 में नाभा हाउस के अंदर आयुर्वेदिक कॉलेज हुआ करता था। तब एक मित्र के साथ कॉलेज में जाना हुआ। वहां विद्यार्थियों को रचना शारीर विभाग में मृत्यु उपरान्त दान किए गए शरीर के ऊपर प्रायोगिक क्रिया करते देखा। वहीं से शरीर दान का संकल्प लिया। ताकि मृत्यु बाद मेरे शरीर के अंग किसी जरूरतमंद के काम आ सकें। उन्होंने बताया कि देहदान परिवार की सहमति से किया है। अगर ओर भी लोग शरीर दान के लिए आगे आते हैं तो अनेक जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। कुलपति प्रो. डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि देहदान, शरीर के अंगदान और नेत्रदान के लिए समाज में जागरूकता की आवश्यकता है। जिस प्रकार नेत्रदान से दिव्यांग को संसार को देखने के लिए दिव्य रोशनी मिलती है। उसी प्रकार शरीर के दान से यदि दुर्घटना वंश किसी व्यक्ति के अंगों में विकृति आ गई है। तो उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा एक टीम का गठन किया जाएगा। जो समाज में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को देहदान के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. शंभू दयाल, रचना शारीर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश वत्स और रिडर डॉ. सचिन शर्मा मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जालौन:नुक्कड़ नाटकों को कर बढ़ा सकते है अपना कॉन्फिडेंस लेविल- रोहिताश

Wed Dec 22 , 2021
नुक्कड़ नाटकों को कर बढ़ा सकते है अपना कॉन्फिडेंस लेविल- रोहिताश भाभी जी घर है के तिवारी जी ने की इप्टा कोंच की सराहना कोंच(जालौन)प्रसिद्ध धारावाहिक भाभी जी घर पर है के तिवारी जी ने भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) इकाई -कोंच के कार्यों की सराहना की है।विगत दिनों बुंदेलखंड […]

You May Like

Breaking News

advertisement