जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी का श्रद्धालुओं एवं संतों ने किया स्वागत

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार में संत महापुरुषों ने महंत राजेंद्र पुरी से जनकल्याण को लेकर की चर्चा।

कुरुक्षेत्र, 26 जून : जग ज्योति दरबार में महंत राजेंद्र पुरी के उत्तराखंड में निरंतर 72 घंटे तप एवं अनुष्ठान के उपरांत लौटने पर भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने फूलों के साथ स्वागत किया व आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दूर दूर से दर्जनों संत महापुरुष भी पहुंचे। जग ज्योति दरबार में संत महापुरुषों से महंत राजेंद्र पुरी ने चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिकता के नाम पर समाज में अनेकों परिवर्तन हुए हैं। आज संत महापुरुषों की जिम्मेवारी बनती है कि आगे बढ़कर सनातन संस्कृति एवं भारतीय संस्कृति संस्कारों की रक्षा करें। संतों ने हमेशा भारतीय संस्कृति को सही रास्ता दिखाया है। आज एक बार फिर से बच्चों एवं युवाओं को सही रास्ता दिखाकर जाग्रति लाने की आवश्यकता है। इस मौके पर महंत चंदन गिरी, महंत शिवपुरी, रोशन गिरी, चमन गिरी सहित अनेक संत महंत राजेंद्र पुरी से मिले। उन्होंने स्वागत कार्यक्रम के उपरांत समाज हित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
महंत राजेंद्र पुरी के साथ जग ज्योति दरबार में संत महापुरुष।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवसंस्कृति चेतना जगाने हेतु निरन्तर प्रयत्नशील संस्कृति शिक्षा संस्थान : डॉ. रामेन्द्र सिंह

Thu Jun 27 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हमें संस्कृति का वाहक बनना है : वासुदेव प्रजापति। कुरुक्षेत्र, 26 जून : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में चल रही संस्कृति बोध परियोजना अखिल भारतीय कार्यशाला में आज के सत्र में मंचासीन विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी, सचिव वासुदेव […]

You May Like

advertisement