स्लग: 31 अक्टूबर तक केदारनाथ हैली की बुकिंग फुल, बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुँच रहे श्रद्धालु!

देहरादून: केदारनाथ यात्रा को लेकर देश-दुनिया में श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि 31 अक्टूबर तक के लिए हेली टिकट की बुकिंग फुल हो चुकी है। वहीं, बाबा केदार के दर्शन करने वालों का आंकड़ा भी 1.60 लाख से अधिक पहुंच गया है। इनमें हेली सेवा से पहुंचने वालों की संख्या 17441 है।

कोरोना संक्रमण के चलते चारधाम यात्रा इस बार 18 सितंबर को शुरू हो पाई। बावजूद इसके केदारनाथ दर्शनों को रिकार्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग का अलर्ट जारी होने के बाद शासन ने बीते 17 अक्टूबर को यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी थी। लेकिन, तीन दिन बाद यात्रा के दोबारा शुरू होते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। जैसे-जैसे कपाटबंदी की तिथि नजदीक आ रही है, हेली सेवा से केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ गई है।

वर्तमान में धाम के लिए छह हेली कंपनियां अपनी सेवाएं संचालित कर रही हैं। इससे प्रतिदिन औसतन दो हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैंं। यही नहीं, 31 अक्टूबर तक के लिए सभी हेली कंपनियों के टिकट बुक हो चुके हैं। धाम के कपाट भैयादूज पर्व पर छह नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने हैं। हेली सेवा के नोडल अधिकारी सुनील नौटियाल ने बताया कि कपाटबंदी तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचेंगे, ऐसी उम्मीद है। उधर, बदरीनाथ धाम में रोजाना पांच हजार के आसपास श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच रहे हैं। जबकि, गंगोत्री व यमुनोत्री दर्शनों को पहुंचने वालों की संख्या बदरीनाथ से काफी कम है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्लग: दिव्यागों का प्रदर्शन!

Mon Oct 25 , 2021
रुड़की स्लग: दिव्यांगों का प्रदर्शन एंकर: प्रधानमंत्री आवास योजना से दिव्यांग का नाम काटे जाने व सरकार द्वारा विकलांगों को पेंशन ना ले जाने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग समिति ने नारसन ब्लॉक के सामने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर दिव्यांगों का शोषण किया जाने का […]

You May Like

advertisement