श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने किया कृष्ण लीलाओं का रसपान

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – अमित ग्रोवर दूरभाष – 9416191877

श्री विवेक जी महाराज बोले : मनुष्य को अहंकार छोड़ प्रभु भक्ति में लीन होना चाहिए…

करनाल, 22 मई : श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्रीराम राइस ग्रुप तरावड़ी की ओर से वृंदावन स्थित लीलावती धाम के भव्य शुभारंभ अवसर पर रुक्मिणी विहार में आयोजित कथा में सुप्रसिद्ध कथाव्यास परम पूज्य श्री विवेक जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा, इंद्र अभिमान खंडन तथा भक्तों के प्रति भगवान की असीम कृपा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आए। जैसे ही मधुर भजनों की प्रस्तुति हुई, पूरा पंडाल राधे-राधे व जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते दिखाई दिए। कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य लोगों का आयोजकों द्वारा सम्मान किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। पांचवें दिन श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए श्री विवेक जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से भगवान की कथा सुनता है, उसके जीवन के दुख स्वतः दूर होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से संसार को प्रेम, सेवा और धर्म का संदेश दिया। मनुष्य को अहंकार छोड़कर प्रभु भक्ति में लीन होना चाहिए। कथा में उद्योगपति लाला साधुराम सिंगला, रविंद्र सिंगला, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला, संजय सिंगला, राकेश सिंगला, महेश सिंगला, अमन गुप्ता, प्रवीण गर्ग, पंकज गोयल, राजकुमार तायल, प्रदीप गुप्ता, मुकेश गर्ग, रामनिवास बंसल, सुनील गुप्ता, ललित बुटाना, सुल्तान सोहल, मास्टर अमन शर्मा, रामसिंह नंबरदार, सुशील गुप्ता, बृजमोहन गर्ग, महेश चौधरी, अनुराग जैन, साहिल सिंगला, रजत सिंगला, पंडित आचार्य शुभम शास्त्री, सविता सिंगला, सुनीता, सीमा सिंगला, मीनू, गीतिका सिंगला, पलक सिंगला, सोनिया सिंगला, दीप्ति सिंगला, सुषमा, सुधा, पिंकी, शशि व रेखा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु कर रहे भक्तिभाव का रसपान

Sat May 23 , 2026
पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 22 मई : शिवपुरी रोड स्थित श्री गोबिदानंद आश्रम में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कथा का रसपान किया तथा भजनों पर झूमकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। व्यासपीठ से […]

You May Like

Breaking News

advertisement