![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220831-WA0041-1024x461.jpg)
कन्नौज
घर-घर विराजे गणपति गजानन भक्ति भाव से भक्तों ने की स्थापना पूजन।
अवनीश कुमार तिवारी
कस्बा हसेरन के सदर बाजार प्राथमिक विद्यालय के पास गणपत गजानन का भक्तों ने भक्ति भाव से स्थापना पूजन किया। श्री गणेश सेवा समिति के पदाधिकारियों ने गणपत गजानन का भक्ति भाव से स्थापना पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव प्रांगण में समिति के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री गणेश गणपति गजानंद की मूर्ति स्थापना की। आचार्य प्रदीप पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना करवाई। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान की आराधना कर उन्हें बुलाया। घर घर पधारो गणपति गजानन के गीत गाकर भगवान गणेश को मनाया गया। इस मौके पर श्री गणेश सेवा समिति हसेरन अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह , राम जी पांडे , हलचल मिश्रा , अर्पित सैनी , रवि , प्रभात शाक्य , अंशुल गुप्ता, शिवम , किशन , गोलू ठाकुर , अखिलेश उर्फ बल्लू मिश्रा , सहित समिति के सदस्य व भक्ति गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।